मिट्टी में एक जरूरी पोषक तत्व की कमी सरसों की फसल पर पढ़ रहा भारी असर आईए जानते हैं (Rabi Advice) इस खबर में…
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Rabi Advice | सल्फर सरसों के लिए सबसे अहम पोषक तत्व नालंदा कृषि विज्ञान केंद्र , हरनौत के मृदा विज्ञानी उमेश नारायण उमेश ने बताया कि सल्फर सरसों के लिए सबसे अहम सूक्ष्म पोषक तत्व है। सरसों तिलहनी फसल है और इसमें तेल की मात्रा और गुणवत्ता सीधे सल्फर से जुड़ी होती है।
नालंदा कृषि विश्वविद्यालयों ने Rabi Advice जारी की गई है इसमें कृषि विशेषज्ञों ने बताया है कि की ज्यादा यूरिया डालने से सिर्फ पत्तियां पड़ रही थी। ऐसे में उन्होंने बताया है कि उड़िया ना डालकर सल्फर का करें उपयोग आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से की सल्फर की कमी से क्या होता है, एक एकड़ में कितना डालें सल्फर, एवं मिट्टी की जांच कैसे करें जानिए पूरी खबर..
सल्फर की कमी से तेल म फीका पान
Rabi Advice सल्फर की कमी से पौधों में प्रोटीन और तेल का निर्माण ठीक से नहीं हो पाता। इसी कारण दाने छोटे रह जाते हैं, रंग फीका पड़ जाता है और तेल में तीखापन कम हो जाता है।
उन्होंने बताया कि सल्फर की कमी के लक्षण खेत में ही दिखने लगते हैं। पौधों की नई पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। पौधों की बढ़वार रुक जाती है। फूल कम आते हैं और फलियां पतली और छोटी रह जाती हैं।
कई किसान इसे नाइट्रोजन की कमी समझकर यूरिया डाल देते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। समय पर पहचान न होने से पूरी फसल की गुणवत्ता खराब हो जाती है।
प्रति एकड़ आठ किग्रा सल्फर की सलाह
मृदा Rabi Advice ने सरसों उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ आठ किग्रा सल्फर के व्यवहार की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सल्फर को बुआई के समय ही खेत में देना सबसे अधिक लाभदायक है।
इसे डीएपी या अन्य उर्वरकों के साथ मिलाकर भी दिया जा सकता है। जिन खेतों में कमी अधिक है, वहां मिट्टी जांच के आधार पर मात्रा तय करना बेहतर होगा।
उन्होंने किसानों को Rabi Advice दी है कि अंदाज पर खाद न डालें। खेतों की मिट्टी की जांच करवा लें तो अधिक बेहतर होगा। कहा, मिट्टी जांच से यह पता चल जाता है कि खेत में किस पोषक तत्व की कितनी कमी है। इससे खाद पर बेवजह खर्च भी बचता है और फसल को सही पोषण मिलता है।
सिंगल सुपर फास्फेट बेहतर विकल्प
मृदा विज्ञानी ने बताया कि यदि किसान डीएपी के स्थान पर सिंगल सुपर फास्फेट का व्यवहार करते हैं तो अलग से सल्फर डालने की आवश्यकता नहीं भी पड़ सकती है। क्योंकि इसमें 12 प्रतिशत सल्फर होता है। लेकिन सतर्कता यह बरतनी होगी कि मात्रा डीएपी से तीन गुनी अधिक डालनी होगी। Rabi Advice
यहां होती है मिट्टी जांच
Rabi Advice जिले में मिट्टी जांच की सुविधा कृषि विज्ञान केंद्र हरनौत, उद्यान महाविद्यालय नूरसराय और जिला कृषि कार्यालय में उपलब्ध है। किसान यहां मिट्टी का नमूना लेकर जांच करवा सकते हैं। जांच के बाद उन्हें मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड भी दिया जाता है, जिसमें सभी पोषक तत्वों की स्थिति और खाद की मात्रा की जानकारी रहती है।
विज्ञानी ने कहा कि अगर किसान समय पर सल्फर का प्रयोग करें और मिट्टी जांच करवाते रहें तो सरसों की उपज के साथ-साथ तेल की गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी और नालंदा की सरसों को फिर से उसकी पुरानी पहचान मिल सकेगी।
चौपाल न्यूज़ से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए चौपाल समाचार की टीम काम कर रही है, योजनाओं की जानकारी लेने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं।
धन्यवाद -: चौपाल समाचार की टीम हमेशा आपके लिए तत्पर..
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह खबरें जरूर पढ़िए…चने की फसल में शुरुआती अवस्था में रखें ध्यान, जड़ों में फंगस लगने से सूख सकते हैं पौधे, जानिए बचाव के उपाय..
किसानों की बढ़ी चिंता! ठंड की कमी से गेहूं की बढ़वार पर असर, जानिए पूरी डिटेल..
मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को दिया 37 करोड़ का मुआवजा, देखें पूरी डिटेल..
डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।














1 thought on “सरसों में पीली पत्तियां देख यूरिया न डालें किसान! सल्फर की कमी से पढ़ रहा पीला, जाने कृषि वैज्ञानिकों की सलाह..”