रबी सीजन में चने की खेती के साथ किसान धनिया की भी खेती कर सकता है तो आईए जानते हैं कैसे (Chane ki kheti) फसलों को इल्ली के प्रकोप से बचाए जानिए पूरी डिटेल…
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Chane ki kheti | रबी सीजन में चने की खेती करने वाले किसानों के सामने इल्ली का प्रकोप एक बड़ी समस्या है। इल्ली के कारण चने की पत्तियों, फूलों और फलियों को नुकसान पहुंचता है, जिससे फसलों की पैदावार में गिरावट होती हैे।
ऐसे में किसानों के लिए यह जानना जरूरी है कि चने की फसल को इल्लीयों से कैसे बचाएं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, चने की फसल के साथ धनिया की बुवाई करने और समय पर बुवाई करने से फसल प्रबंधन में किसानों को मिल सकती है मदद।
क्यों होता है चने की फसल में इल्ली का प्रकोप?
चने की फसल में इल्ली का प्रकोप खासकर फूल आने और फलियां बनने की अवस्था में अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। इल्ली पौधों की पत्तियों और फूलों को खाती है। इसके अलावा, फलियों में छेद करके अंदर मौजूद दानों को भी नुकसान पहुंचाती है। Chane ki kheti
इससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार प्रभावित होती है। इसलिए किसानों को शुरुआत से ही फसल की नियमित निगरानी करनी चाहिए, ताकि समय रहते कीटों की पहचान करके नियंत्रण किया जा सके।
चने के साथ धनिया की बुवाई करने से मिलेगा फायदा?
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, चने की फसल के साथ धनिया की बुवाई करना एक उपयोगी तरीका हो सकता है। धनिया की तेज खुशबू और मिश्रित फसल व्यवस्था से कुछ कीटों के व्यवहार पर असर पड़ सकता है। Chane ki kheti
किसान चने के साथ धनिया की एक लाइन लगाकर मिश्रित खेती कर सकते हैं। इससे एक ही खेत में दो फसलें लेने का अवसर भी मिलता है। हालांकि, धनिया की बुवाई इल्ली नियंत्रण की गारंटी नहीं है। इसलिए किसानों को दूसरे कीट प्रबंधन उपाय भी अपनाने चाहिए।
चने के साथ धनिया की बुवाई कैसे करें?
कृषि वैज्ञानिकों ने धनिया की बुवाई के लिए आसान तरीका बताया है। इसके अनुसार, अगर किसान खेत में चने की 10 लाइन बो रहे हैं, तो बीच में धनिया की एक लाइन लगा सकते हैं। सबसे पहले सीड ड्रिल मशीन से चने की 8 से 10 लाइन की बुवाई करें। इसके बाद बीच में धनिया की एक लाइन बोएं। Chane ki kheti
फिर दोबारा चने की बुवाई शुरू कर दें। इसी तरीके को पूरे खेत में अपनाया जा सकता है। इसके लिए किसान मिश्रित बुवाई की इस विधि को अपना सकते हैं। धनिया की बुवाई करते समय बीज की उचित मात्रा और दूरी के लिए स्थानीय कृषि विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़िए…खाद को लेकर सरकार ने उठाए बड़ा कदम, जानिए किसानों को कैसे मिलेगी खाद..
चने की फसल में कब करें खुटाई?
चने की पैदावार बढ़ाने के लिए खुटाई करना भी एक महत्वपूर्ण कृषि कार्य है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, चने की बुवाई के लगभग 25 से 30 दिन बाद पौधों की स्थिति देखकर खुटाई करनी चाहिए। खुटाई को निपिंग या टॉप कटिंग भी कहा जाता है। इसमें पौधे के मुख्य तने के ऊपरी कोमल हिस्से को हल्के से तोड़ा जाता है। Chane ki kheti
इससे पौधों में नई शाखाएं निकलने को बढ़ावा मिल सकता है। अधिक शाखाएं विकसित होने से फूल और फलियों की संख्या बढ़ने की संभावना रहती है। हालांकि, खुटाई का समय चने की किस्म, पौधों की बढ़वार और खेत की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। कमजोर पौधों की खुटाई करने से बचना चाहिए।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
चने की फसल को कैसे बचाएं?
किसनेक अपने खेत में कीट प्रबंधन पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके लिए खेत में नियमित रूप से पौधों और फलियों की जांच करें। इल्ली के अंडे और छोटी इल्लियां दिखाई देने पर उन्हें शुरुआती अवस्था में नियंत्रित करना आसान होता है। Chane ki kheti
खेत में फेरोमोन ट्रैप लगाने से कीटों की निगरानी करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, पक्षियों के बैठने के लिए टी आकार की लकड़ियां लगाई जा सकती हैं। इससे पक्षियों को कीट खाने का अवसर मिलता है।
यदि इल्ली का प्रकोप अधिक दिखाई दे तो कृषि विशेषज्ञ की सलाह से अनुशंसित कीटनाशक का उचित मात्रा में इस्तेमाल करें। बिना पहचान और सलाह के कीटनाशकों का छिड़काव नहीं करना चाहिए। Chane ki kheti
अच्छी पैदावार के लिए क्या करें किसान?
चने की अच्छी पैदावार लेने के लिए किसानों को बुवाई से लेकर कटाई तक फसल की देखभाल करनी चाहिए। समय पर खरपतवार नियंत्रण, संतुलित खाद एवं उर्वरक का इस्तेमाल और सिंचाई का उचित प्रबंधन जरूरी है। Chane ki kheti
इसके साथ ही फसल में कीटों की नियमित निगरानी करें। फूल और फलियां बनने की अवस्था में विशेष ध्यान दें। यदि किसान धनिया की मिश्रित बुवाई, उचित खुटाई और वैज्ञानिक कीट प्रबंधन अपनाते हैं तो फसल को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।
कीट नियंत्रण के लिए कृषि वैज्ञानिकों से ले सलाह
रबी सीजन में चने की खेती करने वाले किसानों के लिए धनिया की मिश्रित बुवाई और सही समय पर खुटाई उपयोगी कृषि उपाय हो सकते हैं। इसका जवाब केवल एक उपाय में नहीं, बल्कि सही बुवाई, नियमित निगरानी और समय पर कीट नियंत्रण में छिपा है। किसानों को कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार खेती करनी चाहिए, ताकि इल्ली से होने वाले लोक से बचाव कर सके। Chane ki kheti
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़िए…कठिया गेहूं की HI 8850 वैरायटी देगी अच्छी पैदावार, इस किस्म की विशेषताएं क्या है व बीज कहां मिलेगा जानिए..
डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।













