किसानों को (PM Kisan Yojana) दिवाली पर मिलेगी 2 हजार की सौगात, जानिए किन किसानों को मिलेगा 24वीं किस्त लाभ…
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
PM Kisan Yojana | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के करोड़ों किसान परिवारों को मिल रहा है, अब तक सरकार इस कल्याणकारी योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है। ऐसे में लाभार्थियों को बेसब्री से इंतजार है योजना की 24वीं किस्त का जिसका जारी होने का समय नजदीक है. चलिए आगे इस लेख में जानें कब मिलेगी 24किस्त..
देश के किसानों की आर्थिक मदद करने के उद्देश्य के साथ केंद्र सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है पीएम किसान योजना जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है, इस स्कीम के जरिए किसानों के खातों में सालाना 6 हजार रुपये की मदद भेजी जाती है।
2 हजार रुपये के रुप में चार किस्तों में अब तक लाभार्थियों को 23 किस्त का लाभ मिल चुका है, ऐसे में किसानों की नजर है 24वीं किस्त पर की कब सरकार ये किस्त जारी करेंगी, आइए आगे जानें कब मिलेगा 24वीं किस्त का पैसा..
किन किसानों को मिलेगा 24वीं किस्त का पैसा?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत सरकार ने उन किसानों के लिए की थीं जो आर्थिक रुप से कमजोर हैं. साथ ही इस सरकारी योजना के तहत किसानों को काफी मदद मिल रही है और उनकी खेती की लागत में कमी आ रही है और साथ ही मुनाफे की संभावनाएं बढ़ रही है। PM Kisan Yojana
इसके अलावा, इस सरकारी योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिनके नाम खेती की योग्य जमीन है और जिन लाभार्थियों ने आधार कार्ड, बैंक खाता लिंक और ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को पूरा किया हुआ है।
24वीं किस्त पाने के लिए तुरंत करें यह काम
अगर आप यह चाहते हैं कि पीएम किसान योजना PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त का पैसा बिना किसी रुकावट के आपके खातों में आए तो जल्द ही इन कामों को पूरा कर लें…
e-KYC प्रक्रिया- योजना का लाभ ऐसे कई किसान उठा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक इस काम को पूरा नहीं कराया है. ऐसे में अगर आप भी इन्हीं में से एक है, तो इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने नजदीकी नजदीकी CSC केंद्र से बायोमेट्रिक के जरिए पूरा कर सकते हैं।
आधार-बैंक सीडिंग- पीएम किसान योजना PM Kisan Yojana में ऐसे कुछ लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है. आपको बता दें कि योजना की किस्त पाने के लिए डीबीटी (DBT) सुविधा एक्टिव होना बेहद ही जरुरी है.
भू-लेख सत्यापन- अगर आप इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो पोर्टल पर आपकी जमीन के कागजात का सत्यापन पूरा होना चाहिए।
कैसे चेक करें किस्त का पेमेंट स्टेटस?
पीएम किसान योजना PM Kisan Yojana के लाभार्थियों के मन में हमेशा यह सवाल आता है कि कैसे वह अपने किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक करें. आप इस आसान तरीके से चेक कर सकते हैं पेमेंट स्टेटस-
सबसे पहले लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
इसके बाद होमपेज पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें। PM Kisan Yojana
इस प्रक्रिया के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना ना भूलें।
अब आपके सामने आपकी पात्रता, e-KYC स्टेटस, बैंक खाता विवरण, UTR नंबर, पेमेंट मोड और खाते में पैसा जमा होने की तारीख जैसी पूरी जानकारी स्क्रीन पर नजर आ जाएंगी। PM Kisan Yojana
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
ये भी पढ़े ..इस वर्ष किसानों की पहली पसंद बनीं कम पानी वाली गेहूं की यह किस्में, कहां मिलेगा बेहतर एवं विश्वसनीय बीज जानें..
किसानों को इन टॉप 3 सरकारी योजनाओं से मिलेगा आर्थिक फायदा, कैसे आप भी उठा सकते है लाभ, जानिए..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।





3 thoughts on “पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए जल्द करें यह काम, जानिए कब मिलेगा 24वीं किस्त..”