पीएम किसान योजना में नया अपडेट हुआ है, योजना का लाभ लेने के लिए आईए जानते हैं, (PM Kisan Yojana 2026) पूरी जानकारी..
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
PM Kisan Yojana 2026 | देश भर के करोड़ों किसानों को प्रतिवर्ष पीएम किसान योजना के अंतर्गत 2000-2000 हजार रुपए की समान तीन किस्तों में 6000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलती है। योजना का लाभ वास्तविक एवं पात्र हितग्राहियों राशियों को ही मिले इसके लिए इस योजना में शुरुआत से लेकर अब तक कई अपडेट हो चुके हैं।
नए प्रावधानों के तहत कई अपात्र किसानों को योजना की पात्रता सूची से हटाया गया है। इतना ही नहीं अपात्र किसानों को जो राशि इस योजना के अंतर्गत मिली थी उसकी भी वसूली की जा रही है। इधर अब योजना के अंतर्गत एक नया प्रावधान भी जोड़ा गया है। के तहत एक शर्त बढ़ाई गई है इस शर्त का पालन करने के पश्चात ही आगामी किस्त की राशि मिल पाएगी।
देश भर के किसानों को करना होगा 24वी किस्त का इंतजार, इसी के साथ ही जिन किसानों का यह काम नहीं है, तो उनको नहीं मिलेगा 24वी किस्त का लाभ आईए जानते हैं PM Kisan Yojana 2026 पूरी डिटेल..
सरकार ने योजना के तहत यह किया अनिवार्य
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त समेत केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब किसान रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। बिना किसान रजिस्ट्री यूनिक आईडी के लाभार्थी किसानों को अगली किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। इस नए निर्देश के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। PM Kisan Yojana 2026
किसान रजिस्ट्री नहीं बनी तो अटकेगी किस्त
गौरतलब है कि पीएम किसान योजना PM Kisan Yojana 2026 के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को लाभ मिलता है, इस योजना से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हैं, लेकिन कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक बहुत कम किसानों की ही किसान रजिस्ट्री पूरी हो सकी है। ऐसे में यदि समय रहते रजिस्ट्री नहीं बनी तो बडी संख्या में किसानों की 24वीं किस्त अटक सकती है।
किसानों की बड़ी परेशानी
इधर किसानों का कहना है कि उन्होंने पहले ही ई-केवाईसी आधार सीडिंग और बैंक से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं। PM Kisan Yojana 2026
अब किसान रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिए जाने से परेशानी बढ़ गई है। किसानों का मानना कि यदि रजिस्ट्री के अभाव में किस्त अटकती है तो इसका सीधा असर रबी फसलों की तैयारी, खाद-बीज की खरीद और घरेलू खर्च पर पड़ेगा।
खासकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह राशि काफी महत्वपूर्ण होती है। कृषि विभाग के अनुसार किसान रजिस्ट्री से किसानों को भविष्य में कई लाभ मिलेंगे। बार-बार ई-केवाईसी कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आधार कार्ड की तरह एक यूनिक आईडी में किसान की पूरी जानकारी सुरक्षित रहेगी। केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी कृषि योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। PM Kisan Yojana 2026
जानिए नए नियम और शर्ते
PM Kisan Yojana 2026 के नए नियमों और शर्तों के अनुसार, जिन किसानों ने कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
पहले जिन किसानों को किस्त नहीं मिली वह यह काम करें :-
अधूरी ई-केवाईसी (e-KYC) : जिन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
फार्मर रजिस्ट्री की कमी : जिन राज्यों या क्षेत्रों में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की गई है और वह पूरी नहीं है। PM Kisan Yojana 2026
भूमि सत्यापन में समस्या : जिनकी जमीन का रिकॉर्ड पीएम किसान पोर्टल पर सत्यापित नहीं है या 1 फरवरी 2019 के बाद बिना सही दस्तावेज के जमीन हासिल की है।
बैंक खाता और आधार लिंक नहीं होना : जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या NPCI मैपिंग सक्रिय नहीं है।
अपात्र श्रेणी : जो आयकरदाता हैं, संवैधानिक पदों पर हैं, या जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है। PM Kisan Yojana 2026
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
ये भी पढ़िए...मध्य प्रदेश के किसानों के लिए कृषि यंत्र खरीदने पर मिलेगा 50% तक का अनुदान, लाभ लेने के लिए जल्द करें आवेदन…
2 मुर्रा भैंस से शुरू करें डेयरी फार्म, सरकार देगी 75% तक सब्सिडी, जानिए पूरी योजना
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए जल्द करें यह काम, जानिए कब मिलेगा 24वीं किस्त..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।













1 thought on “पीएम किसान योजना में नई शर्त, अब इन किसानों को नहीं मिलेगी किस्त, देखें जरूरी जानकारी..”