---Advertisement---

अब खेतों में दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, जानिए इसकी खासियत..

By Deepak Malviya

Updated On:

Follow Us
Electronic tractor
---Advertisement---

भारत में इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर की मांग बढ़ने लगी है, क्योंकि किसानों को इस ट्रैक्टर सब्सिडी दी जाती है, आईए जानते हैं‌‌ (Electronic tractor) इस ट्रैक्टर के बारे में…

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Electronic tractor | भारत में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। 2030 तक सालाना बिक्री 50,000 पहुंच सकती है। जानिए लागत, सब्सिडी और किसानों को होने वाली बचत, वाहनों के इलेक्ट्रिक में बदलाव के लिए ट्रैक्टर अगला बड़ा मोर्चा बनने की दिशा में है।

ई-दोपहिया से लेकर तिपहिया, कार और बसों के बाद अब ई-ट्रैक्टर खेतों से फैक्ट्रियों तक रफ्तार भरने के लिए तैयार है। केंद्र और राज्य सरकारों की सब्सिडी एवं प्रोत्साहन नीतियां इसमें काफी मददगार साबित हो सकती हैं।

ट्रैक्टर निर्माता ऑटोनेक्स्ट ऑटोमेशन के अनुसार, 2025 में केवल 219 ई-ट्रैक्टरों का पंजीकरण हुआ था, लेकिन अगले कुछ वर्षों में ई-ट्रैक्टरों की वार्षिक बिक्री लगभग 12,000 और 2030 तक 50,000 तक पहुंचने की संभावना है। Electronic tractor ‘वाहन’ डेटा के अनुसार इस साल भी 1 जनवरी से 31 अक्टूबर के बीच केवल 248 ई-ट्रैक्टरों का पंजीकरण दर्ज किया गया।

भारत में Electronic tractor की मांग बढ़ती जा रही है, यह ट्रैक्टर किसानों के लिए सुविधा जनक साबित हो रहा है, आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से की सरकार इसको प्रोत्साहन क्यों कर रहा है, इस पर सरकार किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर सब्सिडी भी दी जा रही है, जानिए इस ट्रैक्टर की खासियत पढिए पूरी जानकारी…

इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर की मांग बड़ी 

इस क्षेत्र में अभी 10 से भी कम लाइसेंसी निर्माता हैं, लेकिन इन्होंने ई-टैक्टर तैयार की अपनी क्षमता 35,000 से 40,000 यूनिट तक बढ़ा ली है। Electronic tractor

इस कैलेंडर वर्ष के पहले 10 महीनों में भारत के कुल ट्रैक्टर पंजीकरण में इलेक्ट्रिक क्षेत्र की हिस्सेदारी केवल 0.03 फीसदी थी, जबकि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पैठ तिपहिया वाहनों में 64.9 फीसदी, दोपहिया वाहनों में 11.6 फीसदी, कारों में 8.5 फीसदी और सितंबर में वाणिज्यिक वाहनों में लगभग 4 फीसदी दर्ज की गई।  Electronic tractor

वर्ष 2024 में बामुश्किल 20 ई-ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। ऑटोनेक्स्ट के सह-संस्थापक और मुख्य परिचालन अधिकारी पंकज गोयल ने कहा, ‘चार से पांच वर्षों में इस क्षेत्र में एक निर्णायक मोड़ आएगा। इसके बाद यह बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा।’Electronic tractor

इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर की मुख्य विशेषताएं और फायदे

कम खर्च : डीजल ट्रैक्टर की तुलना में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का संचालन खर्च काफी कम होता है (डीजल के मुकाबले लगभग पाँच गुना तक सस्ता)। Electronic tractor

कम आवाज और कंपन : इनमें डीजल इंजन की तुलना में नाममात्र का शोर और कंपन होता है।

पावर रेंज‌ : भारत में वर्तमान में 15 HP से लेकर 75 HP तक के इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर उपलब्ध हैं।

चार्जिंग : इन्हें सामान्य घरेलू या थ्री-फेज प्लग के माध्यम से आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़िए…केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला! किसानों को खाद खरीदने पर मिलेगी सब्सिडी, जानिए पूरी डिटेल..

इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर के मॉडल

  • सोनालिका : टाइगर इलेक्ट्रिक (15 HP)
  • मोंट्रा इलेक्ट्रिक (Montra Electric) : ई-27 और ई-40 मॉडल (27 HP से 40 HP)
  • टैफे (TAFE)‌ : ईवी 28 (27 HP)
  • ऑटोनेक्सट (AutoNxt) : एक्स25एच4, एक्स45एच2, और एक्स60एच4 सीरीज
  •  एचएवी (HAV) : 50 एस1, 55 एस1 प्लस। Electronic tractor

जानिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर की कीमत

भारत में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की शुरुआती कीमत लगभग ₹3 लाख से ₹5 लाख से शुरू होकर मॉडल और एचपी के अनुसार ₹20 लाख तक जाती है।

केंद्र की सब्सिडी और राज्यों से प्रोत्साहन

केंद्र सरकार द्वारा कृषि मशीनीकरण उप-मिशन के तहत सब्सिडी और हरियाणा, महाराष्ट्र तथा आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों की प्रोत्साहन योजनाएं देश में ई-ट्रैक्टरों के इस्तेमाल को बढ़ावा दे सकते हैं। Electronic tractor

केंद्र की नीति लागत को 10-15 फीसदी तक कम कर देती है। साथ ही हरियाणा सरकार 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के ई-ट्रैक्टरों पर सीधे 5 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही है। सीमेंट, चीनी, कागज, टाइल निर्माण और उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) जैसे क्षेत्रों में संभावित मांग को देखते हुए निर्माता इन्हें वाणिज्यिक पंजीकरण के तहत संचालित करने की अनुमति मांग रहे हैं।

टीआई क्लीन मोबिलिटी ब्रांड के तहत काम करने वाले मोंट्रा इलेक्ट्रिक की तमिलनाडु के चेंबरंबक्कम में लगभग 25,000 ट्रैक्टरों की वार्षिक उत्पादन क्षमता है। इसके ई-27 ट्रैक्टर को ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया से देश में सबसे पहले होमोलोगेशन और सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स अनुपालन प्रमाणन मिला है। Electronic tractor

किसानों को कितना मिलेगा फायदा

ऑटोनेक्स्ट के अनुसार, 3 एकड़ में रोटिवेशन (मिट्टी को तोड़ने) का काम करने वाला एक डीजल ट्रैक्टर 15 से 20 लीटर डीजल का उपयोग करता है, जिसकी लागत लगभग 1,500 से 2,000 रुपये आती है। Electronic tractor

इसका इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लगभग 10 रुपये प्रति यूनिट की दर पर 300 से 400 रुपये की बिजली का ही उपयोग कर इतना ही काम कर सकता है। इस उभरते बाजार में ठाणे स्थित ऑटोनेक्स्ट, मुरूगप्पा समूह का मोंट्रा इलेक्ट्रिक और बेंगलूरु स्थित मूनराइडर आदि प्रमुख इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर निर्माता हैं।

इनके अलावा ई-ट्रैक्टर निर्माताओं में श्री मारुत ई-एग्रोटेक, पावरलैंड एग्रो ट्रैक्टर व्हीकल्स, वयोमेव मोटर्स, सिग्नस मोटर्स आदि शामिल हैं। महिंद्रा समूह, सोनालिका, टैफे और एस्कॉर्ट्स कुबोटा सहित पारंपरिक ट्रैक्टर निर्माताओं ने अब तक इलेक्ट्रिक मॉडलों के प्रति सतर्क रुख अपनाया है। Electronic tractor

चौपाल न्यूज़ से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए चौपाल समाचार की टीम काम कर रही है,  योजनाओं की जानकारी लेने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं। 

धन्यवाद -: चौपाल समाचार की टीम हमेशा आपके लिए तत्पर..

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह खबरें जरूर पढ़िए…मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को दिया 37 करोड़ का मुआवजा, देखें पूरी डिटेल..

डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..

ऑनलाइन खाद कैसे बुकिंग करें, जानिए इसकी आसान प्रक्रिया..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment