किसानों के लिए बड़ी खबर! रबी सीजन 2026-27 के लिए उर्वरक सब्सिडी दरों को कैबिनेट की मंजूरी, आईए जानते हैं (Cabinet Decision) इसके बारे में…
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Cabinet Decision | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सीजन 2026-27 (1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की दरों को मंजूरी दे दी है।
इस सीजन के लिए लगभग 62,370.02 करोड़ रुपये की बजटीय आवश्यकता का अनुमान लगाया गया है, जो रबी सीजन 2025-26 के 37,952.29 करोड़ रुपये के बजट से करीब 24,417.73 करोड़ रुपये अधिक है।
केंद्र सरकार Cabinet Decision किसानों के लिए कई सारे बड़े फैसले ले रहे हैं, किसानों की आर्थिक स्थिति को देखकर, किसानों को खाद खरीदने पर अब सब्सिडी जाएगी, यह सब्सिडी कब से कब तक है आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से…
किसानों के लिए लिया बड़ा फैसला
Cabinet Decision के इस फैसले से किसानों को रियायती, किफायती और उचित कीमतों पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, उर्वरकों और उनके उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी का युक्तिसंगत निर्धारण किया जाएगा।
स्वीकृत दरों के आधार पर रबी सीजन 2026-27 के दौरान डीएपी और एनपीकेएस सहित पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी दी जाएगी। यह व्यवस्था 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी। सरकार के अनुसार, उर्वरक कंपनियों को अधिसूचित दरों के मुताबिक सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसानों को इन उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति उचित कीमतों पर हो सके।
Cabinet Decision उर्वरक निर्माताओं और आयातकों के माध्यम से किसानों को डीएपी सहित पीएंडके उर्वरकों की 28 श्रेणियां रियायती कीमतों पर उपलब्ध करा रही है। इन उर्वरकों पर सब्सिडी 1 अप्रैल 2010 से लागू पोषक तत्व आधारित सब्सिडी योजना के तहत दी जाती है।
नई सब्सिडी दरों को दी मंजूरी
केंद्र सरकार ने कहा कि किसान हितैषी नीति के तहत किसानों को किफायती कीमतों पर पीएंडके उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। यूरिया, डीएपी, म्यूरेट ऑफ पोटाश (एमओपी) और सल्फर जैसे उर्वरकों एवं कच्चे माल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में हालिया रुझानों को देखते हुए रबी सीजन 2026-27 के लिए नई सब्सिडी दरों को मंजूरी दी गई है। Cabinet Decision
चौपाल न्यूज़ से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए चौपाल समाचार की टीम काम कर रही है, योजनाओं की जानकारी लेने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं।
धन्यवाद -: चौपाल समाचार की टीम हमेशा आपके लिए तत्पर..
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह खबरें जरूर पढ़िए…मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को दिया 37 करोड़ का मुआवजा, देखें पूरी डिटेल..
डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।










1 thought on “केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला! किसानों को खाद खरीदने पर मिलेगी सब्सिडी, जानिए पूरी डिटेल..”