इंदौर-उज्जैन समेत 11 जिलों में बारिश (Mp Weather Alert), दशहरा और गरबा आयोजनों पर पड़ा असर जानिए कहां कितनी बारिश होगी…
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Mp Weather Alert | मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में 11 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। इनमें अलीराजपुर, धार, उज्जैन, इंदौर, आगर, शाजापुर, श्योपुर, ग्वालियर, डिंडौरी, बड़वानी, सीहोर जिले शामिल हैं। इंदौर, उज्जैन समेत 11 जिलों में रविवार को बारिश हुई।
शाजापुर के अवंतिपुर बड़ोदिया में सबसे ज्यादा पौन इंच, शुजालपुर में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। यहां दशहरा मैदान पर बन रहा रावण गीला हो गया है, हालांकि समिति द्वारा बनाया गया रावण वाटरप्रूफ है। महू और सीहोर में भी तेज बारिश हुई है। वहीं शुजालपुर में गरबा व माता के लिए तैयार किए गए पंडालों में पानी भरा गया।
इससे पहले यह रहा मौसम
शुक्रवार-शनिवार को इन्हीं संभाग के शहरों में बारिश रिकॉर्ड की गई। बड़वानी के सेंधवा, सीहोर और पीथमपुर में बारिश हुई। रीवा, सागर संभाग में भी बादल छाए रहे। Mp Weather Alert
यह भी पढ़िए…भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक होंगे आवेदन..
बीते 24 घंटे में बदला मौसम
- बीते 24 घंटे में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा संभाग में मौसम बदला रहा।
- कुछ जगहों पर बादल छाए और बूंदाबांदी भी हुई। Mp Weather Alert
- भोपाल में सुबह बादल छाए, लेकिन दिन में तीखी धूप निकली।
- ग्वालियर-चंबल में दिन के तापमान में 2.4 डिग्री से 2.8 डिग्री तक की गिरावट हुई है। बाकी में ज्यादा बदलाव नहीं।
- भोपाल संभाग के शहरों में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री तक बढ़ गया है। बाकी में कोई परिवर्तन नहीं।
- बीती रात एकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। Mp Weather Alert
कटनी के करौंदी, अनूपपुर के अमरकंटक, छिंदवाड़ा, छतरपुर के नौगांव और दमोह में न्यूनतन तापमान 19 डिग्री से नीचे रहा। खंडवा, भोपाल, खरगोन, राजगढ़, रतलाम, नर्मदापुरम, नीमच और उज्जैन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री या इससे ज्यादा है। 20 अक्टूबर के बाद ठंड का असर बढ़ेगा।
MP में इस साल सामान्य से कम
कुल बारिश : 908.4 मिमी (35.8 इंच) पानी गिरा। 95.9 प्रतिशत कोटे की बारिश हुई। Mp Weather Alert
सामान्य बारिश : 949.5 मिमी (37.3 इंच) सामान्य बारिश।
कितनी कमी ? – लगभग 4% कम पानी गिरा। यानी 1.5 इंच कम बारिश हुई।
किस हिस्से में कितनी बारिश पूर्वी हिस्सा : 4% ज्यादा पश्चिमी हिस्सा : 12% कम
मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर के बाद से रात में ठंडक बढ़ सकती है। अगले दो दिन यानी, 18 और 19 अक्टूबर को कुछ जिलों में आंधी-बारिश होगी। इसके बाद कहीं भी अलर्ट नहीं है। Mp Weather Alert
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़िए…ई-विकास पोर्टल की प्रक्रिया में हुआ बदलाव ऐसे बुक करें खाद का टोकन, जानिए पूरी प्रक्रिया…
प्रदेश से लौटा मानसून, बारिश जारी
इस बार प्रदेश से 3 अक्टूबर को ही मानसून लौट चुका है, लेकिन सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का दौर फिर से शुरू हुआ। पिछले एक सप्ताह से पूर्वी और पश्चिमी हिस्से के जिलों में आंधी-बारिश का असर देखा गया। Mp Weather Alert
पिछले 3 दिन से कई जिलों में तेज बारिश भी हुई। रविवार को भी अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड का ट्रेंड है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है।
अक्टूबर की शुरुआत में ही मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। वहीं, रात में ठंडक है। वहीं, कई जिलों में बारिश भी हो रही है। इस बार प्रदेश में 100 दिन तक दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव रहा है। Mp Weather Alert
जानिए, किन-किन जिलों में होगी बारिश
प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में आंकड़ा चार प्रतिशत ज्यादा है। अधिकांश जिलों में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है, लेकिन बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर, सिवनी में 5% से 21% तक कम बारिश हुई है। Mp Weather Alert
वहीं, पश्चिमी हिस्से के आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में औसत से 9% से 51% कम पानी गिरा है।
इन 25 जिलों में कोटा फुल
भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, कटनी, मंडला, डिंडौरी, ग्वालियर, गुना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, आगर-मालवा, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर। Mp Weather Alert
बाकी 30 जिलों में कम बारिश हुई, इनमें नरसिंहपुर, दमोह, बालाघाट, अशोकनगर, मुरैना, मंदसौर, खंडवा, बड़वानी, नीमच, जबलपुर, रीवा, सागर, देवास, सिवनी, सीहोर, शिवपुरी, रायसेन, छिंदवाड़ा, विदिशा, शाजापुर, पांढुर्णा, इंदौर, उज्जैन, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, रतलाम, झाबुआ, धार और आलीराजपुर शामिल हैं।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़िए…पीएम किसान योजना में नई शर्त, अब इन किसानों को नहीं मिलेगी किस्त, देखें जरूरी जानकारी..
जून सूखा रहा, इस वजह से आंकड़ा कम
मौसम विभाग के अनुसार, जून में 14% कम बारिश हुई थी। जुलाई की शुरुआती दिनों में तेज बारिश होने से यह बढ़ गया। इसके बाद मानसून दो बार ब्रेक हुआ और कई दिन तक बारिश नहीं हुई। Mp Weather Alert
आखिरी सप्ताह में फिर से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया। बावजूद इसके 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जुलाई, अगस्त और सितंबर का कोटा तो फुल रहा, लेकिन जून की भरपाई नहीं हो पाई। यही वजह है कि इस साल प्रदेश में 4 प्रतिशत कम पानी गिरा है। प्रदेश की सामान्य बारिश 37.3 इंच है।
उज्जैन : 10 में से 2 साल बारिश नहीं हुई
उज्जैन में पिछले 10 में से 2 साल अक्टूबर महीने में बारिश नहीं हुई। वर्ष 2009 में सर्वाधिक मासिक बारिश 4.46 इंच हुई थी। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 5 अक्टूबर 2009 को हुई थी। इस दिन 92 मिमी यानी 3.62 इंच बारिश हो गई थी। दूसरी ओर, 5 अक्टूबर 2002 को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे अधिक है। 29 अक्टूबर 1983 को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रहा था। Mp Weather Alert
जून सूखा रहा, इस वजह से आंकड़ा कम
मौसम विभाग के अनुसार, जून में 14% कम बारिश हुई थी। जुलाई की शुरुआती दिनों में तेज बारिश होने से यह बढ़ गया। इसके बाद मानसून दो बार ब्रेक हुआ और कई दिन तक बारिश नहीं हुई। Mp Weather Alert
आखिरी सप्ताह में फिर से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया। बावजूद इसके 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जुलाई, अगस्त और सितंबर का कोटा तो फुल रहा, लेकिन जून की भरपाई नहीं हो पाई। यही वजह है कि इस साल प्रदेश में 4 प्रतिशत कम पानी गिरा है। प्रदेश की सामान्य बारिश 37.3 इंच है।
उज्जैन : 10 में से 2 साल बारिश नहीं हुई
उज्जैन में पिछले 10 में से 2 साल अक्टूबर महीने में बारिश नहीं हुई। वर्ष 2009 में सर्वाधिक मासिक बारिश 4.46 इंच हुई थी। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 5 अक्टूबर 2009 को हुई थी। इस दिन 92 मिमी यानी 3.62 इंच बारिश हो गई थी। Mp Weather Alert
दूसरी ओर, 5 अक्टूबर 2002 को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे अधिक है। 29 अक्टूबर 1983 को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रहा था।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
ये भी पढ़िए...मध्य प्रदेश के किसानों के लिए कृषि यंत्र खरीदने पर मिलेगा 50% तक का अनुदान, लाभ लेने के लिए जल्द करें आवेदन…
2 मुर्रा भैंस से शुरू करें डेयरी फार्म, सरकार देगी 75% तक सब्सिडी, जानिए पूरी योजना
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए जल्द करें यह काम, जानिए कब मिलेगा 24वीं किस्त..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।










5 thoughts on “एमपी में बारेिश का तगड़ा सिस्टम एक्टिव, जानिए कौन-कौन से जिलों में गिरेगा मावठे का पानी…”