कई सारे किसानों के खाते में अभी तक 24वीं किस्त नहीं डाली है ऐसे में किसान क्या करें, आईए जानते हैं (PM Kisan Kist Nahi Aane Par Kya Kare) इस खबर के माध्यम से..
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
PM Kisan Kist Nahi Aane Par Kya Kare | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार समय-समय पर किस्त जारी करती है। 30 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 24वीं किस्त के रूप किसानों के खातों में 2,000 रुपये डाले गए थे।
हालांकि, कई किसानों के खाते में अभी तक पीएम पीएम किसान की 24वीं किस्त का पैसा नहीं पहुंचा है। ऐसे में किसानों के मन में सवाल है कि और किस्त का पैसा अटकने की वजह कैसे पता करें?
अगर आपके बैंक खाते में भी पीएम किसान योजना के 2,000 रुपये नहीं आए हैं, तो सबसे पहले अपना पेमेंट स्टेटस चेक करना चाहिए । कई बार ई-केवाईसी अधूरी होने, जमीन का सत्यापन नहीं होने या बैंक खाते में गड़बड़ी के कारण किस्त का नहीं आ पाती है। अच्छी बात यह है कि किसान घर बैठे ऑनलाइन अपनी किस्त की जानकारी होने का पता लगा सकता है और जरूरत पड़ने पर शिकायत भी दर्ज करवा सकता है।
पीएम किसान की 24वीं किस्त का नहीं आना किसानों को परेशान कर रही है ऐसे में किसान क्या करें, आईए जानते हैं (PM Kisan Kist Nahi Aane Par Kya Kare) इस खबर के माध्यम से..
24वीं किस्त नहीं आने पर क्या करें?
अगर आपके खाते में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के 2,000 रुपये नहीं पहुंचे हैं, तो सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भुगतान की स्थिति जांचें। इसके लिए आपको pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ‘Know Your Status’ विकल्प की मदद से किस्त से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। PM Kisan Kist Nahi Aane Par Kya Kare
पेमेंट स्टेटस देखने के बाद यह पता लगाएं कि आपकी ई-केवाईसी पूरी है या नहीं और जमीन का सत्यापन हुआ है या नहीं। अगर किसी प्रक्रिया में कमी दिखाई देती है, तो उसे जल्द पूरा करवाएं। यदि सभी जानकारियां सही होने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है, तो संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
यह भी पढ़िए..पीएम विकसित ग्राम स्वराज योजना क्या है, ग्रामीण कैसे ले इसका लाभ?, जानिए आवेदन की प्रक्रिया..
24वीं किस्त नहीं आने की पांच सबसे बड़ी वजह
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं। अगर इनमें से किसी भी प्रक्रिया में गड़बड़ी होती है, तो किस्त का पैसा अटक सकता है। PM Kisan Kist Nahi Aane Par Kya Kare
1. ई-केवाईसी पूरी नहीं होना
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ओटीपी के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी करवाई जा सकती है। PM Kisan Kist Nahi Aane Par Kya Kare
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
2. जमीन का सत्यापन नहीं होना
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसान के भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन होना जरूरी है। अगर जमीन से संबंधित दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी है या भूमि सत्यापन अधूरा है, तो किस्त का भुगतान रोका जा सकता है। ऐसी स्थिति में किसान अपने क्षेत्र के पटवारी, लेखपाल या कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। PM Kisan Kist Nahi Aane Par Kya Kare
3. बैंक खाते में आधार लिंक नहीं होना
कई बार किसान का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने या डीबीटी सुविधा सक्रिय नहीं होने के कारण भुगतान प्राप्त नहीं कर पाता। इसलिए अपने बैंक में जाकर आधार सीडिंग और डीबीटी की स्थिति जरूर जांचें। PM Kisan Kist Nahi Aane Par Kya Kare
4. बैंक खाते की जानकारी गलत होना
अगर पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड या अन्य जानकारी गलत है, तो भुगतान में परेशानी आ सकती है। किसान को अपनी बैंक डिटेल्स की जांच करवानी चाहिए और गलती होने पर संबंधित विभाग से सुधार करवाना चाहिए। PM Kisan Kist Nahi Aane Par Kya Kare
5. लाभार्थी सूची में नाम नहीं होना
अगर किसान का नाम पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में नहीं है या पात्रता से संबंधित कोई समस्या है, तो भी किस्त का पैसा नहीं मिल सकता। ऐसे में किसान को अपना बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करना चाहिए। PM Kisan Kist Nahi Aane Par Kya Kare
कैसे चेक करें अपना स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त जारी हुई है या नहीं, तो ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाएं। सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर ‘Know Your Status’ के विकल्प पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा भरें और जरूरी सत्यापन पूरा करें। PM Kisan Kist Nahi Aane Par Kya Kare
सबमिट करने के बाद आपके सामने भुगतान से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी। यहां आप अपनी किस्त का स्टेटस, ई-केवाईसी, जमीन के सत्यापन और भुगतान की स्थिति देख सकते हैं। अगर भुगतान से संबंधित कोई समस्या दिखाई देती है, तो उसे ठीक करवाने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करें।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़िए…कठिया गेहूं की HI 8850 वैरायटी देगी अच्छी पैदावार, इस किस्म की विशेषताएं क्या है व बीज कहां मिलेगा जानिए..
डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..
ऑनलाइन खाद कैसे बुकिंग करें, जानिए इसकी आसान प्रक्रिया..
भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक होंगे आवेदन..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।













मेरी किसान सम्मान निधि अभी तक नहीं आई