---Advertisement---

गायों की टॉप 5 नस्लें, जो पूरी दुनिया में मशहूर, जानिए इनकी विशेषताएं..

By Deepak Malviya

Published On:

Follow Us
Top 5 Cow Breeds
---Advertisement---

दुनियाभर में पाई जाने वाली टॉप 5 प्रमुख गायों की नस्लें (Top 5 Cow Breeds) कौन सी है, क्या है इनकी विशेषताएं और उपयोगिता, आईए जानते है इनके बारे में..

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Top 5 Cow Breeds | पिछले कुछ वर्षों में देश विदेश में डेयरी व्यवसाय काफी तेजी से बढ़ा है। वहीं आने वाले कुछ वर्षों में और ज्यादा वृद्धि होने की संभावनाएं हैं। इसकी मुख्य वजह है पशुपालकों और किसानों द्वारा ज्यादा दूध प्राप्त करने के लिए गाय की अच्छी नस्लों का चयन करना।

गायों यह नस्ल किसानों एवं पशुपालकों को बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं आईए जानते हैं, हम चौपाल समाचार के इस आर्टिकल में आपके लिए लेकर आए है दुनियाभर की मशहूर Top 5 Cow Breeds की नस्लों के बारे में यह जानना तो बनता है कि दुनिया भर की पांच टॉप नस्ल कौन सी है एवं इनका रख रखाव कैसा हैं आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से ले पूरी जानकारी..

गायों की यह टॉप 5 नस्लें 

दुनिया भर में गायों की कई नस्लें पाई जाती हैं, जो दूध और मांस उत्पादन के लिए अत्यंत उपयोगी होती हैं। यहां आर्टिकल में हम दुनिया की 5 प्रमुख गायों की नस्लों के बारे में बात करने वाले है। इनमें होलस्टीन फ्रिसियन, जर्सी, ब्राह्मण, एंगस, हियरफोर्ड, आयरशायर, है जो डेयरी और मांस उत्पादन के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।

किसान गायों की इन नस्लों की विशिष्टताओं के आधार पर अपने डेयरी और कृषि उद्देश्यों के लिए सही चुनाव कर सकते हैं और इससे बेहतर उत्पादन के साथ-साथ अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं। आइए नीचे जानते है 5 प्रमुख गायों Top 5 Cow Breeds की नस्लों की विशेषताओं और उपयोगिता के बारे में…

1. चारोलिस गाय की नस्ल

Top 5 Cow Breeds | चारोलिस गाय का रंग सफेद होता है और इनका शरीर मजबूत और मांसल होता है। चारोलिस गाय का थूथन गुलाबी होता है और खुर हल्के रंग के होते हैं। इस नस्ल की उत्पत्ति फ्रांस में हुई है और इसे दुनिया में मांस उत्पादन के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध माना जाता है। इनका वजन अन्य नस्लों की तुलना में अधिक होता है।

2. ब्राह्मण गाय की नस्ल

भारत में उत्पन्न होने वाली गायों में से एक ब्राह्मण गाय भी है। इनकी प्रतिरोधक क्षमता बहुत मजबूत होती है, जो इन्हें रोगों से बचाती है। इनका शरीर लंबा और मजबूत होता है, और माथे पर मोटी चर्बी की परत होती है। ब्राह्मण गाय Top 5 Cow Breeds का रंग सफेद या भूरा होता है। इनका दूध उत्पादन कम होता है, इसलिए इन्हें मुख्य रूप से कृषि कार्यों के लिए पाला जाता है।

3. जर्सी गाय की नस्ल 

Top 5 Cow Breeds जर्सी गाय यू.के. के जर्सी द्वीप से उत्पन्न हुई है. इनका रंग हल्का भूरा या लाल होता है। यह अन्य सभी नस्लों में सबसे छोटी है, जिससे इन्हें संभालना और खिलाना आसान होता है। इसके शरीर पर लाल धब्बे होते हैं। जर्सी गाय रोज़ 15 से 20 लीटर दूध देती है, जो बटर और चीज़ बनाने के लिए उपयुक्त होता है।

यह गाय प्रति ब्यांत 3500-4000 लीटर दूध देती है, और इसके दूध में 5 प्रतिशत वसा की मात्रा होती है। भारत में होशियारपुर, रोपड़ और गुरदासपुर मुख्य जिले हैं जहां जर्सी गायें पाई जाती हैं।

4. होलस्टीन फ्रिसियन गाय की नस्ल 

होलस्टीन-फ़्रीज़ियन गायें एक प्रमुख डेयरी नस्ल हैं जो अपने उच्च दूध उत्पादन के लिए जानी जाती हैं। औसतन, एक होलस्टीन गाय प्रतिदिन 25-30 लीटर दूध देती है। नीदरलैंड से उत्पन्न ये गायें अपनी दक्षता और उत्पादकता के कारण विश्वभर में डेयरी फार्मिंग में एक प्रमुख नस्ल हैं। इनका रंग काले और सफेद धब्बों वाला होता है। यह नस्ल मुख्य रूप से दूध उत्पादन के लिए पाली जाती है।

5. एंगस गाय की नस्ल

एंगस गाय Top 5 Cow Breeds पूरी तरह से काले या लाल रंग की होती है। इसे पहले एबरडीन एंगस के नाम से जाना जाता था। इसकी उत्पत्ति उत्तरपूर्वी स्कॉटलैंड में हुई थी। यह नस्ल प्रमुख रूप से मांस उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। इनकी मांस उत्पादन क्षमता अत्यधिक होती है। एंगस गाय आकार में छोटी होती है लेकिन अन्य नस्लों की तुलना में इनका वजन अधिक होता है। ये बहुत ही शांत स्वभाव की होती हैं और इन्हें संभालना आसान होता है।

नोट: Top 5 Cow Breeds आपके नजदीकी केंद्र पर मिल जाएगी, या आपके नजदीकी किसी भी पशु बाजार में मिल जाएगी, इसकी पहचान के लिए आपको पशु की जानकारी जरूर होनी चाहिए, अगर आप को पलते हैं, एवं आपके आस पड़ोस में कोई भी पाशु पालते है, तो यह जानकारी आप उन तक जरूर पहुंचा दे।

चौपाल न्यूज़ से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए चौपाल समाचार की टीम काम कर रही है,  योजनाओं की जानकारी लेने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं। 

धन्यवाद -: चौपाल समाचार की टीम हमेशा आपके लिए तत्पर..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment