अगर आप भी मुर्गी पालन करने का सोच रहे हैं तो, आईए जानते हैं मुर्गियों की टॉप 4 नस्लों (Top 4 Chicken Breed) के बारे में जानिए…
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Top 4 Chicken Breed | मुर्गी पालन आज एक मोटे मुनाफे वाले बिजनेस के रूप में उभर रहा है। यदि इसे सही तरीके से व्यवसायिक रूप में अपनाया जाए तो इससे काफी अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। ग्रामीण इलाकों में काफी किसान मुर्गी पालन करते हैं। वहीं शहरों में लोग इस बिजनेस से काफी अच्छा लाभ कमा रहे हैं।
किसान चाहे तो मुर्गीपालन अपने घर के आंगन से ही शुरू कर सकते है। साथ ही इसमें ज्यादा लागत भी नहीं आती है। मुर्गीपालन शुरू करने से पहले मुर्गी चयन की जानकारी अवश्य होना चाहिए। अगर अच्छी नस्ल का पालन करें तो मुर्गीपालन में बढ़िया मुनाफा होता है।
किसान मुर्गी पालन कर के अधिक मुनाफा कमा सकता है क्योंकि मुर्गी पालन में ज्यादा पैसा नहीं लगाना पड़ता है इससे किसान आसानी से कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं एवं आसानी स मुर्गी पालन कर सकते हैं आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से जानिए मुर्गी की यह Top 4 Chicken Breed के बारे में…
मुर्गी पालन यह टॉप 4 नस्लों के बारे में
मुर्गी पालन करके किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं यह टॉप नस्ले निम्नलिखित है…
1. कड़कनाथ मुर्गी / मुर्गा की नस्ल
कड़कनाथ मुर्गे की त्वचा, पंख, मांस, खून सभी का रंग काला होता है। सफेद चिकन की तुलना में इसमें कॉलेस्ट्रोल की मात्रा काफी कम होती है, फैट की मात्रा कम होने के चलते इसे हृदय और मधुमेह के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।
कड़कनाथ मुर्गा रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ कम वसा, प्रोटीन से भरपूर, हृदय-श्वास और एनीमिक रोगी के लिए लाभकारी है। मुर्गे की अन्य प्रजाति और उनके अंडों की तुलना में कड़कनाथ मुर्गा काफी मंहगा होता है।
इसका एक अंडा करीब 30 से 35 रुपए और मुर्गा 900 से 1100 रुपए प्रति किलो तक आसानी से बिक जाता है। जबकि इस प्रजाति की मुर्गी की कीमत कड़कनाथ मुर्गे से भी तीन गुना ज्यादा होती है। : Top Chicken Breed
बता दें की, कड़कनाथ मुर्गी पालन करने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पशुधन योजना चलाई है, जिसमें कुक्कुट परियोजना के तहत 25 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। इसके अलावा, मध्यप्रदेश सरकार कड़कनाथ मुर्गी पालन करने वाले किसानों को शेड, बर्तन, दाना और चूजे भी दे रही हैं।
2. वनश्री मुर्गी / मुर्गा की नस्ल
वनश्री मुर्गी, देसी नस्ल की एक उन्नत मुर्गी है। यह मुर्गी मांस और अंडे दोनों के लिए मशहूर है। वनश्री मुर्गी को मार्केट में काफ़ी महंगे दामों में खरीदा और बेचा जाता है। यह मुर्गी मुक्त-क्षेत्र या पिछवाड़े में भी पाली जा सकती है। इस मुर्गी के पालन के कई सारे फायदे हैं। जैसे की इसके अंडे की मार्केट में खूब ज्यादा डिमांड रहती है जिसकी वजह से आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
इस मुर्गी के पालन में आपको बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है बड़ी आसानी से इसका पालन किया जा सकता है। यह मुर्गी साल भर में लगभग 180 अंडे देती है और यह मुर्गी पोल्ट्री फ़ार्म बिज़नेस के लिए एक बेहतर विकल्प है।
Top 4 Chicken Breed से कमाई की अगर बात करें तो यह मुर्गी अच्छे खासे दामों में मार्केट में बेची जाती है। इस नस्ल की मुर्गी के अंडे भी महंगे बिकने हैं साथ ही इसका मीट भी बहुत महंगा बिकता है। जिसकी वजह से अगर आप मुर्गी का पालन करते हैं तो आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
3. कॉरनिश रोक मुर्गी
पिछले कुछ सालों में अचानक कोर्निश चिकन की मांग बढ़ने लगी है। बड़े-बड़े होटल्स से लेकर गांव-देहात तक में लोग इसे पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी खेती के साथ-साथ कोई और छोटा मोटा काम कर मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो Top 4 Chicken Breed से किसान अच्छा कमा रहे हैं। इसी के साथ किसान भी बिजनेस कर सकते हैं।
यह Top 4 Chicken Breed मलय ब्रीड नसल और असील नसल के प्रजनन से तैयार की गई है। इस नसल के शरीर पर बड़े पैमाने पर मांस होता है। इस नसल को इसकी चौड़ी और मोटी छाती के लिए जाना जाता है।
इसकी त्वचा सफेद और चोटी पीले रंग की होती है। नर Cornish Rock अच्छे मीट की किस्म के ब्रॉयलर का उत्पादन करने के लिए उपयोग किया जाता है। कोर्निश रोक मुर्गी की बड़े पैमाने पर मांस के लिए प्रसिद्ध है।
इसके अलावा इनके अंडे भी कम ही खराब होते हैं। इस नस्ल की मुर्गियों की मांग इसलिए भी अधिक है, क्योंकि इनमें प्रोटीन की अधिक मात्रा होती है। कमजोरी की शिकायत है या थकान रहता है, तो इसका सेवन सबसे उत्तम है। अधिक श्रम करने वाले लोगों के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद है।
4. असील मुर्गी की नस्ल
असिल मुर्गा भारत की Top 4 Chicken Breed प्रसिद्ध लड़ाकू मुर्गीयों की नस्ल है। यह नसल दक्षिणी पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आंध्रा प्रदेश में पायी जाती है। काले, लाल मिश्रित रंग के पंख होते है। असील की सभी नसलों में रेजा (हल्की लाल), टीकर (भूरी), चित्ता (काले और सफेद सिल्वर), कागर (काली), Nurie 89 (सफेद), यारकिन (काली और लाल) और पीला (सुनहरी लाल) नसलें प्रसिद्ध हैं।
इन्हें मुख्यत ; मीट उत्पादन के लिए उपयोग किया जाता है क्योंकि ये अंडा उत्पादन में कमज़ोर होती हैं। इनका मुंह लंबा और बेलनाकार होता है जो कि पंखों, घनी आंखों, लंबी गर्दन और छोटी पूंछ के साथ नहीं होता। इनकी मजबूत और सीधी टांगे होती हैं। इस नसल के मुर्गे का भार 4-5 किलो और मुर्गी का भार 3-4 किलो होता है।
इसके कोकराल (युवा मुर्गे) का औसतन भार 3.5-4.5 किलो और पुलैट्स (युवा मुर्गी) का औसतन भार 2.5-3.5 किलो होता है। असिल मुर्गियाँ में अंडा उत्पादन बहुत कम होता है। यह प्रति वर्ष लगभग 30-35 अंडे दे सकती हैं।
अंडे का रंग क्रीम से लेकर भूरे रंग तक होता है और इनका वजन लगभग 40 ग्राम होता है। प्राचीन समय में असिल मुर्गियों का इस्तेमाल मुर्गों की लड़ाई के लिए किया जाता था। लेकिन अब उन्हें मुख्य रूप से पालतू जानवर के रूप में पाला जाता है।
मुर्गीपालन करने वाले गर्मियों में इन बातों का जरूर रखें ध्यान
Top 4 Chicken Breed विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में मुर्गियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनके अंडे देने की क्षमता कम होने लगती है। इतना ही नहीं गर्मियोंं में मुर्गियों की मृत्यु दर भी बढ़ जाती है।
वहीं आहार कम खाने से अंडा उत्पादन कम होने लगता है और इनका आकार भी छोटा हो जाता है। अंडों के ऊपर का आवरण भी कमजोर व पतला हो जाता है जिससे मुर्गी पालक को काफी हानि होती है।
बता दें कि मुर्गीशाला का बाहरी तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक होने पर मुर्गियों को बहुत परेशनी होती है। इस स्थिति को हीट स्ट्रोक कहते हैं। इसमें मुर्गियां चोंच खेालकर हॉफती है कमजोर हो जाती है, लडखड़ाने लगती है एवं लकवा होने से मर जाती है।
जानें मुर्गियों को कब एवं कैसा दे आहार
Top 4 Chicken Breed गर्मी के मौसम में मुर्गियां कम दाना खाती है। उनकी भूख कम हो जाती है। इसलिए इस मौसम में मुर्गियों को आहार देते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनके आहार में प्रोटीन, विटामिन व मिनरल की मात्रा अधिक हो ताकि कम खाने पर भी मुर्गी को सभी आवश्यक तत्व प्राप्त हो सके जिससे वह स्वस्थ रहे।
वहीं अंडों का छिलका पतला होने से बचाने के लिए आहार में कैल्सियम की मात्रा बढ़ा दें। इसके लिए दाने में ऑस्टो कैल्शियम लिक्विड पानी में दिया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार मुर्गियां ठंडे समय में दाना खाना पसंद करती है।
इसलिए दिन की रोशनी के अलावा बिजली की रोशनी सुबह के ठंडे मौसम में ज्यादा दें ताकि मुर्गियां आहार का पूर्ण उपयोग कर सके। इस तापक्रम पर मुर्गियों की खुराक व अंडा उत्पादन की दर अधिक होती है। इससे अधिक तापमान होने से मुर्गियां कम खाती है और कम ही अंडे दे पाती है जिससे मुर्गीपालक को हानि होती है। इसलिए मुर्गियों के आहार के समय का भी ध्यान रखना चाहिए।
नोट: किसानों को Top 4 Chicken Breed आपके नजदीकी केंद्र एवं फार्म हाउस पर मिल जाएंगे। अगर आपके पास पड़ोस में मुर्गी पालन करते है तो आप यह सूचना उन तक जरूर पहुंचा दे, इससे उनका मुनाफा दुगना हो जाएगा। ऐसे ही जरूरी जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़िए।
चौपाल न्यूज़ से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए चौपाल समाचार की टीम काम कर रही है, योजनाओं की जानकारी लेने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं।
धन्यवाद -: चौपाल समाचार की टीम हमेशा आपके लिए तत्पर..
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह खबरें जरूर पढ़िए…मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को दिया 37 करोड़ का मुआवजा, देखें पूरी डिटेल..
डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।









