एमपी में बढ़ी ठंड भोपाल-इंदौर पचमढ़ी से भी सर्द, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, कटनी का करौंदी सबसे ठंडा देखें MP Cold पूरी डिटेल..
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
MP Cold | पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी साफ दिखने लगा है। प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह धुंध छाने लगी है। बीती रात राज्य के 20 शहरों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया।
मौसम केंद्र (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, कटनी का करौंदी 10.6 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी (12.6°C) से ज्यादा इंदौर (11.1°C) और भोपाल (12.2°C) में दर्ज की गई है।
एमपी MP Cold में पहाड़ों पर बर्फ होने की वजह से मध्य प्रदेश में ठंड का असर होने लगा है बारिश का दौर खत्म हो चुका है, आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से कहां कितनी ठड पड़ी, एवं आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल आईए जानिए चौपाल समाचार के इस आर्टिकल में..
आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल?
बढ़ेगी ठिठुरनः मौसम विभाग MP Cold के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ-साथ 14-15 नवंबर को राजस्थान के बीकानेर संभाग में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश हो सकती है। इससे मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाओं का असर बढ़ेगा और 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक और गिर सकता है।
बारिश से राहतः फिलहाल शुक्रवार को प्रदेश में कहीं भी आंधी या बारिश का अलर्ट नहीं है, जिससे मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में नया सिस्टम सक्रिय होने से हलकी बारिश की संभावना बन सकती है।
ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर: नवंबर के दूसरे पखवाड़े से ग्वालियर-चंबल संभाग में सीधी उत्तरी हवाएं चलने के कारण तापमान में तेज गिरावट देखने को मिलेगी।
भोपाल : 10 साल में 3 बार बारिश हो चुकी
MP Cold | नवंबर में राजधानी में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही ट्रेंड रहा है। इस बार भी दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से लुढ़केगा।
मौसम विभाग MP Cold के अनुसार, भोपाल में नवंबर में रात का तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। इस महीने बारिश होने का ट्रेंड भी है। 10 साल में तीन बार बारिश हो चुकी है। साल 1936 में महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।
चौपाल न्यूज़ से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए चौपाल समाचार की टीम काम कर रही है, योजनाओं की जानकारी लेने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं।
धन्यवाद -: चौपाल समाचार की टीम हमेशा आपके लिए तत्पर..
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह खबरें जरूर पढ़िए…मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को दिया 37 करोड़ का मुआवजा, देखें पूरी डिटेल..
डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।









