---Advertisement---

एमपी में 5 साल बाद 3,062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख..

By Deepak Malviya

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। Asha Karykartaon Ki Bharti इच्छुक महिलाएं 16 नवंबर से एमपी ई-सेवा पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे, जानिए पूरी डिटेल..

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Asha Karykartaon Ki Bharti | प्रदेश में पांच साल बाद 3,062 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती होगी। इसके लिए 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक इच्छुक महिलाएं एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। आवेदिका का संबंधित ग्राम का निवासी और विवाहित होना जरूरी है।

आशा कार्यकर्ताओं क लिए महिलाओं की आयु 21 से 45 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। ग्रामवार निर्धारित रिक्तियों के अनुसार चयन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में होगी।

आशा कार्यकर्ता के पद के लिए फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को कुछ मुख्य व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पते से संबंधित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। चूंकि आशा कार्यकर्ताओं का चयन पूरी तरह स्थानीय स्तर पर होता है, इसलिए स्थानीय निवासी और शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। Asha Karykartaon Ki Bharti

18 जनवरी तक ग्रामसभा में प्रस्ताव

स्वास्थ्य विभाग ने समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसमें बताया गया कि 17 से 25 दिसंबर तक आवेदनों को ग्रामसभा के समक्ष रखा जाएगा। 26 दिसंबर से 18 जनवरी तक ग्रामसभा चयन प्रस्ताव अनुमोदित करेगी। Asha Karykartaon Ki Bharti

19 जनवरी से 5 फरवरी तक विकासखंड स्तर पर दावे-आपत्तियों का निराकरण होगा। इसके बाद 6 से 25 फरवरी तक जिला स्तर पर अपीलों का निराकरण किया जाएगा।

20 मार्च तक प्रकिया चलेगी, जिला स्वास्थ्य समिति 26 फरवरी से पांच मार्च 2027 तक अंतिम अनुमोदन देगी। इसके बाद चयन आदेश जारी होंगे। चयनित कार्यकर्ताओं की आईडी बनाने की प्रक्रिया छह से 20 मार्च तक पूरी की जाएगी। Asha Karykartaon Ki Bharti

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

आशा कार्यकर्ताओं की योग्यता

Asha Karykartaon Ki Bharti आमतौर पर फॉर्म भरने (चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन) के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज 10वीं कक्षा की अंकसूची : अधिकांश राज्यों (जैसे मध्य प्रदेश, बिहार आदि) में न्यूनतम योग्यता 10वीं पास तय की गई है। उम्र के प्रमाण के रूप में भी 10वीं की मार्कशीट ही मान्य होती है।

8वीं कक्षा की अंकसूची : कुछ विशेष ग्रामीण या आदिवासी क्षेत्रों में जहां 10वीं पास उम्मीदवार नहीं मिलते, वहां 8वीं पास की मार्कशीट भी मान्य की जा सकती है। Asha Karykartaon Ki Bharti

उच्च शैक्षणिक योग्यता (यदि लागू हो) : यदि आपने 12वीं या स्नातक (Graduation) किया है, तो उसके प्रमाण पत्र भी साथ लगाएं, क्योंकि कुछ राज्यों में उच्च शिक्षा के अतिरिक्त अंक (Preference Marks) मिलते हैं।

पहचान और पते का प्रमाण : चूंकि आशा कार्यकर्ता का उसी गांव/वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड आदि दस्तावेज लगेंगे।

यह दस्तावेज लेकर आप एमपी ऑनलाइन पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। Asha Karykartaon Ki Bharti

व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्थिति के दस्तावेज 

विवाहित/विशेष स्थिति का प्रमाण : आशा कार्यकर्ता के लिए सामान्यतः महिला का विवाहित (Married) होना आवश्यक होता है। यदि महिला विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता है, तो उससे संबंधित प्रमाण पत्र लगाने पर चयन में प्राथमिकता दी जाती है। Asha Karykartaon Ki Bharti

जाति प्रमाण पत्र : यदि आवेदक SC, ST, OBC या EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) श्रेणी से आते हैं, तो आरक्षित पदों का लाभ लेने के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी डिजिटल जाति प्रमाण पत्र जरूरी है।

पासपोर्ट साइज फोटो : हाल ही में खींची गई रंगीन फोटो।

मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी : चालू स्थिति में, ताकि भर्ती से जुड़ी सूचनाएं मिल सकें। Asha Karykartaon Ki Bharti

ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें:

सत्यापन (Verification) : यदि आवेदन ऑनलाइन भरा जा रहा है, तो सभी दस्तावेजों को स्पष्ट रूप से स्कैन करके PDF या निर्धारित इमेज फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। यदि ऑफलाइन फॉर्म है, तो सभी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी फॉर्म के साथ लगानी होगी। Asha Karykartaon Ki Bharti

स्थानीय विज्ञापन : अलग-अलग राज्यों और जिलों में नियमों में मामूली बदलाव हो सकते हैं, इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपने ब्लॉक (विकासखंड) के चिकित्सा अधिकारी (MO) या मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय द्वारा जारी स्थानीय विज्ञापन को जरूर देखें।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़िए…पशुपालकों के लिए बेहद खास है भैंस की यह नस्ल, जानिए कीमत एवं अन्य जानकारी..

कठिया गेहूं की HI 8850 वैरायटी देगी अच्छी पैदावार, इस किस्म की विशेषताएं क्या है व बीज कहां मिलेगा जानिए..

डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..

ऑनलाइन खाद कैसे बुकिंग करें, जानिए इसकी आसान प्रक्रिया..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment