---Advertisement---

गेहूं की बुवाई का सही मौसम क्या है, जानिए उन्नत किस्मों और खाद की सही मात्रा के बारे में..

By Deepak Malviya

Published On:

Follow Us
Wheat Cultivation
---Advertisement---

गेहूं की बुवाई नवंबर के महीने में कर सकते हैं, उन्नत किस्में और खाद की सही मात्रा आईए जानते हैं (Wheat Cultivation) इस खबर के माध्यम से..

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Wheat Cultivation | रबी सीजन 2026-27 में गेहूं की खेती करने वाले किसानों के लिए बुवाई का सही समय जानना बेहद जरूरी है। समय पर बुवाई करने से फसल का अच्छा विकास होता है और बेहतर पैदावार मिलने की संभावना बढ़ जाती है। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (ICAR-IIWBR), करनाल ने नए सीजन के लिए गेहूं और जौ की खेती से जुड़ी कृषि एडवाइजरी जारी की है।

कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार, किसानों को अपने क्षेत्र की जलवायु, मिट्टी और सिंचाई की उपलब्धता के आधार पर गेहूं की किस्मों का चयन करना चाहिए। गेहूं की बुवाई का समय अब आ चुका है इस समय, कई क्षेत्रों में धान की कटाई हो चुकी है, इसी के साथ उन क्षेत्रों में बुवाई होगी।

तो आईए जानते हैं Wheat Cultivation इस खबर के माध्यम से गेहूं का बुवाई का समय क्या है?, गेहूं की अगेती बुवाई करने से किसानों को क्या फायदे होते हैं, मिट्टी, खरपतवार नियंत्रण जरूर करें, किसानों को अपने खेत में उन्नत किस्मों के साथ अपने खेतों में खाद कितनी मात्रा में देना है यह जानना भी किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, आईए जानते हैं इसके बारे में..

गेहूं की बुवाई का समय क्या है?

गेहूं की बुवाई का समय नवंबर का महीना महत्वपूर्ण माना जाता है। ICAR-IIWBR की कृषि एडवाइजरी के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में अगेती बुवाई करने वाले किसानों को नवंबर के महीने में बुवाई पूरी कर लेनी चाहिए। Wheat Cultivation

इस क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल हैं। वहीं, सामान्य समय पर गेहूं की बुवाई के लिए 25 नवंबर तक का समय उपयुक्त बताया गया है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे बुवाई में देरी न करें, क्योंकि देर से बुवाई करने पर फसल के पकने के समय तापमान बढ़ने से उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

गेहूं की अगेती बुवाई करने के क्या है, फायदे

गेहूं की अगेती बुवाई करने से फसल को विकास के लिए अनुकूल मौसम मिल सकता है। इससे पौधों की जड़ों का विकास अच्छा होता है और फसल को बढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। समय पर बुवाई करने से फसल के पकने के समय गर्मी के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, सही किस्म और संतुलित खाद का इस्तेमाल करने से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। Wheat Cultivation

उन्नत किस्म का करें चयन 

अच्छी पैदावार प्राप्त करने के लिए किसानों को अपने क्षेत्र के अनुसार अनुशंसित गेहूं की किस्मों का चयन करना चाहिए। उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में अगेती बुवाई के लिए DBW 187, DBW 303, WH 1270, DBW 327, DBW 332, PBW 872, DBW 370, DBW 371 और DBW 372 किस्मों की सिफारिश की गई है। Wheat Cultivation

वहीं, मध्य क्षेत्र के किसानों के लिए DBW 187, DBW 303, DBW 327, DBW 445, JW 1399, PBW 906, HD 3463 और GW 543 जैसी किस्में बताई गई हैं। किसानों को सलाह है कि वे अपने क्षेत्र के लिए अनुशंसित किस्मों का ही चयन करें प्रमाणित बीजों का इस्तेमाल करें।

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

जाने बीज की मात्रा 

गेहूं की खेती सिंचित और समय पर बुवाई की स्थिति में गेहूं की बीज दर 100 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर रखनी चाहिए। अच्छी गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज का इस्तेमाल करने से अंकुरण बेहतर होता है और खेत में पौधों की संख्या संतुलित रहती है। बुवाई से पहले खेत की अच्छी तरह तैयारी करें और उचित गहराई पर बीज डालें, ताकि फसल का विकास सही तरीके से हो सके। Wheat Cultivation

खाद और उर्वरक कितनी मात्रा में डालें?

अच्छी पैदावार के लिए गेहूं की फसल में संतुलित खाद प्रबंधन जरूरी है। ICAR-IIWBR की सलाह के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्रों में प्रति हेक्टेयर 150 किलोग्राम नाइट्रोजन, 60 किलोग्राम फॉस्फोरस और 40 किलोग्राम पोटाश की जरूरत बताई गई है। Wheat Cultivation

वहीं, मध्य और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में प्रति हेक्टेयर 120 किलोग्राम नाइट्रोजन, 60 किलोग्राम फॉस्फोरस और 40 किलोग्राम पोटाश देने की सिफारिश की गई है। नाइट्रोजन की एक-तिहाई मात्रा और फॉस्फोरस व पोटाश की पूरी मात्रा बुवाई के समय डालें। बची हुई नाइट्रोजन को दो बराबर हिस्सों में बांटकर पहली और दूसरी सिंचाई के समय दें।

फसल में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें?

गेहूं की फसल में गुल्ली डंडा (फैलारिस माइनर) सहित कई प्रकार के खरपतवार फसल की बढ़वार और उत्पादन को प्रभावित करते हैं। इनकी रोकथाम के लिए बुवाई के 0 से 3 दिन के भीतर अनुशंसित खरपतवारनाशी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए पायरोक्सासल्फोन 85 WG की 60 ग्राम मात्रा प्रति एकड़ या पेंडीमेथालिन 30 EC की 2 लीटर मात्रा प्रति एकड़ का उल्लेख किया गया है। Wheat Cultivation

इसके अलावा एक्लोनिफेन, डाइफ्लुफेनिकन और पायरोक्सासल्फोन के रेडीमिक्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दवा का छिड़काव 150 से 200 लीटर पानी में करें। इस्तेमाल से पहले उत्पाद के लेबल और कृषि विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए क्या करें?

गेहूं की अच्छी पैदावार लेने के लिए बुवाई से पहले खेत की मिट्टी की जांच करवाएं और जरूरत के अनुसार खाद एवं उर्वरकों का इस्तेमाल करें। धान की कटाई के बाद खेत में बचे फसल अवशेषों को जलाने से बचें। Wheat Cultivation

हैप्पी सीडर और स्मार्ट सीडर की मदद से फसल अवशेषों के बीच सीधी बुवाई की जा सकती है। इसके अलावा सिंचाई समय पर करें और फसल में खरपतवार एवं रोगों की नियमित निगरानी रखें। अनावश्यक रासायनिक दवाओं के इस्तेमाल से बचें।

बुवाई की समय-सीमा का विशेष ध्यान रखना

रबी सीजन 2026-27 में गेहूं की खेती करने वाले किसानों को बुवाई की तारीख का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में अगेती बुवाई के लिए 7 नवंबर तक और सामान्य समय पर बुवाई के लिए 25 नवंबर तक का समय बताया गया है। Wheat Cultivation

गेहूं की बुवाई को ध्यान में रखते हुए किसान समय पर खेत तैयार कर ले, प्रमाणित बीजों का चयन करें और अपने क्षेत्र के अनुसार कृषि विशेषज्ञों की सलाह अपनाएं। इससे फसल का बेहतर विकास करने और अच्छी पैदावार प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़िए…पशुपालकों के लिए बेहद खास है भैंस की यह नस्ल, जानिए कीमत एवं अन्य जानकारी..

कठिया गेहूं की HI 8850 वैरायटी देगी अच्छी पैदावार, इस किस्म की विशेषताएं क्या है व बीज कहां मिलेगा जानिए..

डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..

ऑनलाइन खाद कैसे बुकिंग करें, जानिए इसकी आसान प्रक्रिया..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

You Might Also Like

2 thoughts on “गेहूं की बुवाई का सही मौसम क्या है, जानिए उन्नत किस्मों और खाद की सही मात्रा के बारे में..”

Leave a Comment