पशुपालकों कौन सी भैंस खरीदें, जो की रोजाना 16-20 लीटर दूध देती है, आईए जानते हैं इसकी Buffalo breed कीमत, विशेषताएं सहित अन्य जानकारी…
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Buffalo breed | अधिकतर किसान खेती के साथ साथ पशुपालन करके भी अपनी आमदनी में बढ़ोतरी करते है। लेकिन पशुपालन में भी गाय और भैंस को सबसे ज्यादा पाला जाता है। पशुपालन के लिए उन्नत नस्ल की गाय या भैंस का चुनाव किया जाना चाहिए ताकि उनसे बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सके। लेकिन जानकारी के अभाव में पशुपालक किसान गाय, भैंस की ऐसी नस्ल का चुनाव कर लेते हैं जिससे उन्हें लाभ की जगह नुकसान उठाना पड़ जाता है।
यहां हम आपको भैंस की एक ऐसी नस्ल Buffalo breed के बारे में बात करने वाले है जो पशुपालन व्यवसाय कर रहे है किसानों के लिए बेहद खास है। यह भैंस प्रतिदिन 16 लीटर दूध देती है, कई सालों पशुपालकों को यह पता नहीं राहत है, कि वह कौन सा पशु खरीदे, तो आईए जानते भैंस की नस्ल एवं उसकी कीमत और विशेषता क्या हैं….
यह है भैंस की नस्ल
हम जिस भैंस की नस्ल Buffalo breed की बात कर रहे है वह है जाफराबादी नस्ल की भैंस। यह भैंस की नस्ल पशुपालकों के बीच काफी मशहूर है। जाफराबादी भैंस का मूल उद्गम स्थान गुजरात का सौराष्ट्र क्षेत्र माना जाता है।
यह गुजरात के गिर के जंगलों और उसके आसपास के क्षेत्रों में पाई जाती है। यह भैंस खासकर जूनागढ़, भावनगर, पोरबंदर, अमरेली, जामनगर, राजकोट जिले में मिलती है। गुजरात के अमरेली जिले के जाफराबाद क्षेत्र के नाम पर ही इसका नाम जाफराबादी भैंस पड़ा है।
यह Buffalo breed एक ब्यांत में 3000 लीटर तक दूध देती है। इसके दूध में वसा की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके कारण इसके दूध की कीमत सामान्य नस्ल की भैंस से अधिक है। वहीं इस भैंस के रखरखाव पर कम खर्च आता है। इस नस्ल का पालन करके आप इसका दूध बेचकर काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं, जो आइए जानते हैं, इसके बारे में।
जाफराबादी भैंस की कैसे करें पहचान?
जाफराबादी भैंस सामान्यत : काले रंग की होती है, लेकिन इसे स्लेटी रंग में भी देखा जा सकता है। इसका मुंह छोटा होता है और इसकी त्वचा मुलायम होती है।
- इसके शरीर का आकार अन्य नस्लों की भैंसों के मुकाबले काफी बड़ा व मजबूत हाेता है। इसलिए इसे बाहुबली के नाम से भी जाना जाता है। Buffalo breed
- जाफराबादी भैंस के शरीर का औसत वजन 750 से 1000 किलोग्राम तक होता है।
- जाफराबादी भैंस के सींग लंबे और घुमावदार होते हैं। इसके कान लंबे, खुर व पूंछ का रंग काला होता है और सिर और गर्दन का आकार भारी होता है।
- जाफराबादी भैंस के माथे पर सफेद निशान होता है जो इसकी असली पहचान मानी जाती है।
इस भैंस की विशेषताएं और लाभ
- जाफराबादी नस्ल की भैंस सभी प्रकार की जलवायु में रह सकती है।
- इस भैंस की शारीरिक क्षमता बहुत मजबूत होती है। इसलिए यह भैंस बाहुबली के नाम से भी मशहूर है।
- जाफराबादी भैंस के दूध में वसा की मात्रा अधिक होती है जिससे अच्छी क्वालिटी का मक्खन बनाया जाता है।
- जाफराबादी नस्ल की भैंस अन्य भैंसों की नस्ल की तुलना में अधिक दिन तक दूध देती है।
इस का दूध बेचकर पशुपालक काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। उचित आहार और सही से रखरखाव करने पर यह हर रोज 16 किलोग्राम तक दूध दे सकती है। वहीं यह एक ब्यांत में 3000 लीटर तक दूध दे सकती है। Buffalo breed
इस भैंस की कीमत क्या है?
Buffalo breed जाफराबादी नस्ल की कीमत की बात की जाए तो इस नस्ल की कीमत 70-80 हजार रुपए से लेकर एक या डेढ़ लाख रुपए तक होती है।
आप इस नस्ल की भैंस को अपने आसपास के पशुपालक से खरीद सकते हैं। इसके अलावा पशु हाट के माध्यम से इसे खरीदा जा सकता है।
यदि आप इस Buffalo breed की ऑनलाइन खरीददारी करना चाहते हैं तो ऐसी कई साइटें हैं जो ऑनलाइन पशु का क्रय-विक्रय करती हैं, आप उनके माध्यम से इसकी खरीद कर सकते हैं।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़िए…मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला ; अब एमपी में छुट्टियां के दिन भी खुली रहेगी मंडिया, पढ़िए पूरी जानकारी..
डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..
ऑनलाइन खाद कैसे बुकिंग करें, जानिए इसकी आसान प्रक्रिया..
भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक होंगे आवेदन..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।










3 thoughts on “पशुपालकों के लिए बेहद खास है भैंस की यह नस्ल, जानिए कीमत एवं अन्य जानकारी..”