कम पानी में अच्छी पैदावार देने और लंबे समय तक भंडारण की विशेषताओं के कारण Garlic Variety G 7 उपयोगी विकल्प बनेगी यह वैरायटी, देखें डिटेल..
Garlic Variety G 7 | इस वर्ष मानसून में कम बारिश हुई, जिसके कारण कई क्षेत्रों में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। इसका सीधा असर रबी फसलों की बुवाई और खेती पर पढ़ रहा है। रबी सीजन में इस वर्ष प्याज, लहसुन, आलू एवं गेहूं जैसी अधिक पानी और अधिक सिंचाई की आवश्यकता वाली फसलों का रकबा कम हुआ है। ऐसी स्थिति में किसान इस वर्ष कम पानी वाली फसलों की खेती करने पर अधिक तवज्जो दे रहे हैं।
कृषि विशेषज्ञ प्याज एवं लहसुन का रकबा कम होने का आकलन कर रहे हैं, जिसके कारण इनके भाव में तेजी रहेगी। ऐसी स्थिति में किसानों के लिए लहसुन की G-7 वेराइटी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।
यह वैरायटी 110 से 120 दिन में पककर तैयार हो जाती है, जिसके चलते इसमें कम सिंचाई करना पड़ेगी इस वैरायटी की सभी विशेषताएं पैदावार सहित अन्य सभी (Garlic Variety G 7 ) विशेषताएं क्या है एवं बीज कहां उपलब्ध मिलेगा, आइए जानते हैं
लहसुन की G-7 किस्म की प्रमुख विशेषताएं
लहसुन की G-7 किस्म को भी इसी दृष्टि से किसानों के लिए एक संभावित विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस किस्म की प्रमुख विशेषताओं में कम पानी में बेहतर उत्पादन, बड़ी एवं गुणवत्तापूर्ण गांठ, रोगों के प्रति अधिक प्रतिरोधक क्षमता और लंबे समय तक भंडारण योग्य होना शामिल है। इसके अलावा, इस किस्म की फसल लगभग 110 से 120 दिनों में तैयार होने की जानकारी दी गई है। Garlic Variety G 7
लहसुन की खेती मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में किसानों की आय का महत्वपूर्ण साधन है। इसकी बाजार में मांग रहने के कारण किसान ऐसी किस्मों को प्राथमिकता देते हैं, जिनसे अच्छी गुणवत्ता की उपज प्राप्त हो और उत्पादन लागत को नियंत्रित रखने में मदद मिले। G-7 किस्म को लेकर भी यही उम्मीद जताई जा रही है कि कम पानी की उपलब्धता वाले क्षेत्रों में इसकी उपयोगिता किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी।
यह भी पढ़िए..छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जानिए कब तक चलेगा खरीदी का काम?..
पीएम कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत सरकार देगी सब्सिडी, जानिए आवेदन की प्रक्रिया..
बड़ी गांठ और गुणवत्ता इसकी प्रमुख विशेषता
Garlic Variety G 7 किस्म की एक अन्य प्रमुख विशेषता इसकी बड़ी एवं गुणवत्तापूर्ण गांठ बताई गई है। लहसुन की फसल में गांठ का आकार और गुणवत्ता बाजार में उसकी स्वीकार्यता को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण पहलू हैं। बेहतर गुणवत्ता वाली उपज किसानों को बाजार में अच्छे अवसर दिलाने में सहायक हो सकती है।
इसके साथ ही, लंबे समय तक भंडारण योग्य होने की विशेषता किसानों के लिए उपयोगी मानी जाती है। उचित भंडारण व्यवस्था उपलब्ध होने पर किसान अपनी उपज को सुरक्षित रखने और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार बिक्री की योजना बनाने पर विचार कर सकते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता और मुनाफे देने वाली वैरायटी
इस किस्म की विशेषताओं में रोगों के प्रति अधिक प्रतिरोधी होना भी शामिल बताया गया है। रोगों का प्रभाव कम होने से फसल की देखभाल और उत्पादन की योजना बनाने में मदद मिल सकती है। Garlic Variety G 7
हालांकि, रोग प्रतिरोधक क्षमता के स्तर और स्थानीय परिस्थितियों में किस्म के प्रदर्शन पर भी निर्भर करती है। इसी तरह अधिक मुनाफे की संभावना बाजार भाव, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की लागत, कुल उत्पादन और बिक्री व्यवस्था पर निर्भर करेगी।
बीज के लिए यहां करें संपर्क
लहसुन की Garlic Variety G 7 किस्म के बीज के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान श्री गायत्री बीज बैंक, उज्जैन से संपर्क कर सकते हैं।
बीज की उपलब्धता, कीमत, बुवाई की उपयुक्त अवधि और किस्म के स्थानीय प्रदर्शन से संबंधित जानकारी पहले प्राप्त करने के लिए
मोबाइल नंबर – 9575699947 पर संपर्क करें।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़िए…IMD ने 20 से अधिक राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट, देखें मौसम अपडेट..
डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..
ऑनलाइन खाद कैसे बुकिंग करें, जानिए इसकी आसान प्रक्रिया..
भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक होंगे आवेदन..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।














G7 lesson Kahan milega