---Advertisement---

मौसम की मार से उत्पादन में भारी गिरावट, क्या सोयाबीन के भाव 10000 तक पहुंचेंगे देखें पूरी रिपोर्ट..

By Deepak Malviya

Published On:

Follow Us
Soybean Prices Prediction
---Advertisement---

सोयाबीन प्लांटों में सोयाबीन खरीदी भाव पहुंचे 8500 तक, आगे क्या स्थिति (Soybean Prices Prediction) रहेगी जानिए…

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Soybean Prices Prediction | देशभर में मौसम की मार के चलते सोयाबीन उत्पादन का गणित इस बार पूरी तरह बदल गया है। कहीं सूखा तो कहीं अल्पवर्षा और अतिवृष्टि के कारण महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में सोयाबीन उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर मध्यप्रदेश में उत्पादन में 32.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल उत्पादन 57.16 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है।

इसके चलते मध्यप्रदेश एक बार फिर देश का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक राज्य बन गया है। उत्पादन में उतार-चढ़ाव, अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगे आयात और सोया प्लांटों की बढ़ती खरीदी के चलते सोयाबीन के भाव 8 हजार रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गए हैं। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो आने वाले दिनों में सोयाबीन के भाव 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकते हैं।

खरीफ 2026 में देश में सोयाबीन आंकड़े

Soybean Prices Prediction प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के आंकड़ों के अनुसार खरीफ 2026 में देश में सोयाबीन का बुवाई रकबा 5 प्रतिशत बढ़कर 117.73 लाख हेक्टेयर हो गया था, लेकिन महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में करीब 7.02 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसल मौसम की मार से प्रभावित होकर बर्बाद हो गई।

महाराष्ट्र में उत्पादन में 33.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ उत्पादन 34.88 लाख मीट्रिक टन रह गया। वहीं मध्यप्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में 32.2 प्रतिशत वृद्धि के साथ उत्पादन 57.16 लाख मीट्रिक टन दर्ज किया गया। राजस्थान में भी 48 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9.47 लाख मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है।

उज्जैन संभाग का प्रदेश के उत्पादन में बड़ा योगदान

मध्यप्रदेश में सोयाबीन उत्पादन में उज्जैन और इंदौर संभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सोपा के आंकड़ों के मुताबिक उज्जैन संभाग में 22.38 लाख मीट्रिक टन तथा इंदौर संभाग में 11.35 लाख मीट्रिक टन Soybean Prices Prediction का उत्पादन हुआ है।

पिछले दस वर्षों में प्रदेश का यह सर्वाधिक उत्पादन बताया जा रहा है। इसके बावजूद देश का कुल उत्पादन घटकर 107.93 लाख मीट्रिक टन रह गया है। हालांकि व्यापारिक क्षेत्र के जानकार वास्तविक उत्पादन इससे भी कम, करीब 86 से 90 लाख मीट्रिक टन मान रहे हैं।

महंगे आयात से घरेलू बाजार में बढ़ी सोयाबीन की मांग

Soybean Prices Prediction अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ब्राजील जैसे प्रमुख उत्पादक देशों में उत्पादन प्रभावित होने तथा डॉलर की कीमत बढ़ने से सोयाबीन का आयात महंगा हो गया है। इसके अलावा कस्टम ड्यूटी करीब 38 प्रतिशत तक होने के कारण मुंबई पोर्ट पर आयातित सोयाबीन की लागत 7,900 से 8,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच रही है।

इसमें लगभग 300 रुपये प्रति क्विंटल परिवहन खर्च जोड़ने के बाद प्लांटों को सोयाबीन करीब 8,300 रुपये प्रति क्विंटल पड़ रही है। यही कारण है कि घरेलू बाजार में सोयाबीन की मांग बनी हुई है और किसानों को सीजन में ही औसतन 7,800 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहे हैं।

यह भी पढ़िए..एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, जानिए कब होगी एग्जाम..

तेल और खली के दाम बढ़े, लेकिन नहीं बढ़े सोयाबीन के भाव 

किसान शिवनारायण धाकड़ और सुभाष पाटीदार के अनुसार वर्ष 2015-16 में Soybean Prices Prediction करीब 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल थे। पिछले दस वर्षों में अधिकांश समय औसत भाव 5 हजार रुपये के आसपास ही रहे। वर्ष 2022 में कुछ समय के लिए भाव 10 हजार रुपये तक पहुंचे थे, लेकिन बाद में फिर गिरकर 4,200 रुपये के आसपास आ गए।

दूसरी ओर सोयाबीन से बनने वाले तेल की कीमत करीब 140 रुपये प्रति किलो और डीओसी (खली) की कीमत करीब 45 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। इस अवधि में तेल के दाम लगभग 120 प्रतिशत और डीओसी के दाम 44 प्रतिशत बढ़े हैं।

Soybean Prices Prediction किसानों का कहना है कि खेती की लागत बढ़कर प्रति बीघा करीब 7,500 रुपये हो गई है, जबकि औसत उत्पादन 6 क्विंटल से घटकर करीब 3 क्विंटल रह गया है। ऐसे में वर्तमान में मिल रहे भाव किसानों के लिए राहत देने वाले साबित हो रहे हैं।

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

प्लांटों की खरीदी से बाजार को मिल रहा समर्थन

Soybean Prices Prediction सलाहकार एवं मंडी व्यापारी संदीप लुबकड़ के अनुसार महाराष्ट्र में उत्पादन में भारी गिरावट के चलते वहां के सोया प्रोसेसिंग प्लांट भी मध्यप्रदेश से सोयाबीन की खरीदी कर रहे हैं।

सोयाबीन से लगभग 18 से 20 प्रतिशत तेल और 80 से 82 प्रतिशत डीओसी (खली) तैयार होती है। डीओसी की मांग मुख्य रूप से पोल्ट्री फीड उद्योग में रहती है। पोल्ट्री क्षेत्र में इसकी खपत करीब 65 लाख टन तक पहुंचने से घरेलू बाजार को मजबूती मिल रही है।

उनके अनुसार डॉलर की कीमत 93 रुपये के पार रहने, आयात पर कस्टम संबंधी सख्ती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंची लागत के कारण सोयाबीन के भाव में तेजी बनी रह सकती है। यदि यही परिस्थितियां जारी रहती हैं तो सोयाबीन 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल Soybean Prices Prediction के स्तर तक पहुंच सकती है।

कुल मिलाकर इस वर्ष सोयाबीन उत्पादन में क्षेत्रीय असमानता, महंगे आयात, घरेलू प्रोसेसिंग उद्योग की मांग और पोल्ट्री फीड क्षेत्र में डीओसी की खपत ने बाजार को मजबूती दी है। हालांकि भावों में आगे कितनी तेजी आएगी, यह अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की कीमत, आयात नीति और घरेलू मांग पर निर्भर करेगा।

इंदौर के प्रमुख सोया प्लांटों में खरीदी भाव (रुपये प्रति क्विंटल)

Soybean Prices Prediction इंदौर क्षेत्र के प्रमुख सोया प्लांटों में सोयाबीन की खरीदी के भाव इस प्रकार रहे :– बैतूल-सतना 8,200, अमृत 8,100, बैतूल 8,100, केएस ऑयल्स 8,051, अडानी 8,000, बंसल 8,000, एमएस सॉल्वेक्स 8,000, नीमच 8,000, रामा फास्केट 8,000, धानुका 8,025, धीरज 8,075, कैपी सॉल्वेक्स 8,050।

एमएस एग्रो 7,975, अवी एग्रो 7,950, आइडिया 7,950, खंडवा 7,950, कोरोनेशन 7,900, पतंजलि फूड 7,900, प्रेस्टीज 7,900, लिविंग फूड 7,901, मित्तल 7,901, सांवरिया 7,850, एवीआईएस 7,800, कैपसन एग्रो 7,800 तथा वृत्ति 7,700 रुपये प्रति क्विंटल।

धन्यवाद -: चौपाल समाचार की टीम हमेशा आपके लिए तत्पर..

चौपाल न्यूज़ से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए चौपाल समाचार की टीम काम कर रही है,  योजनाओं की जानकारी लेने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं। 

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment