---Advertisement---

उज्जैन कृषि उपज मंडी में दीपावली मुहूर्त नीलामी में बने भाव के नए कीर्तिमान, देखें पूरी डिटेल..

By Deepak Malviya

Published On:

Follow Us
Krishi Upaj Mandi Bhav
---Advertisement---

दीपावली के बाद कृषि उपज मंडी में सोयाबीन क्या भाव बिका आईए जानते हैं (Krishi Upaj Mandi Bhav) इस खबर के माध्यम से..

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Krishi Upaj Mandi Bhav । कृषि उपज मंडी, चिमनगंज में अनाज तिलहन व्यवसायी संघ द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर परंपरागत मुहूर्त नीलामी, गौमाता अन्नकूट, महाआरती एवं व्यापारी पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ किया गया। अनाज तिलहन व्यवसायी संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणेश मंदिर में महाआरती एवं पूजन के साथ हुई।

इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। Krishi Upaj Mandi Bhav में किसानों के बीच सोयाबीन के नए भाव उभर के आए हैं, लॉटरी से चयनित किसानों की उपज मंडी में भाव जानने के लिए पढ़िया पूरी खबर…

कृषि उपज मंडी में अनाज क्या भाव बिका 

दीपावली मुहूर्त नीलामी की विशेष परंपरा के अंतर्गत अतिथियों द्वारा लॉटरी के माध्यम से प्रथम तीन किसानों का चयन किया गया। इसके पश्चात चयनित किसानों की कृषि उपज की मुहूर्त नीलामी प्रारंभ हुई।

Krishi Upaj Mandi Bhav सोयाबीन क भाव ₹9,001, गेहूं ₹4,201 एवं चना ₹21,113 प्रति क्विंटल के भाव से नीलाम हुआ। तीनों कृषि उपज की नीलामी में प्रदेश में सर्वाधिक भाव प्राप्त होने से मंडी परिसर में हर्ष का माहौल रहा। नीलामी के दौरान किसानों को मिठाई वितरित कर उनका सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद संत उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेश धाकड़, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, समाजसेवी नारायण यादव, विधायक चिंतामणि मालवीय, समाजसेवी अभय यादव एवं नगर निगम सभापति कलावती यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Krishi Upaj Mandi Bhav में अपने संबोधन में संत उमेशनाथ महाराज ने प्रकृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति हमें जल, वायु और अन्न प्रदान करती है। हमारा भी दायित्व है कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त एवं स्वच्छ रखें। उन्होंने किसानों एवं व्यापारियों को शुभाशीष प्रदान किया। विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार मंडियों, किसानों और व्यापारियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके आग्रह पर आगर रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की एक भुजा को मंडी परिसर में उतारने का निर्णय लिया है, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम होगी। अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए किसानों एवं व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

यह कार्यक्रम पदाधिकारियों मंडल द्वारा आयोजन

इसके पश्चात गौमाता अन्नकूट का आयोजन Krishi Upaj Mandi Bhav किया गया। अतिथियों एवं व्यापारी बंधुओं ने गौमाता की आरती-पूजन कर गौसेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता की।

व्यापारी पारिवारिक मिलन समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी बंधुओं एवं उनके परिवारों ने सहभागिता की। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं संचालक मंडल से अनिल गर्ग, अनिल शेखावत, उदित जैन, अशोक तलेरा, राजेंद्र राठौड़, बाबूलाल सिंघल, निमेष अग्रवाल, संदीप सारड़ा, संतोष गर्ग, अभिषेक जैन, उमेश जैन, विजय कोठारी, घनश्याम मारू, क्रितेश हरभजनका, मनीष जैन (गावड़ी), दीपक लाठी, शालभद्र जैन, अतुल खंडेलवाल, शैलेंद्र बुंदेला, समरेश अग्रवाल, कमल पटेल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

गौमाता अन्नकूट संयोजक मंडल में उदित जैन, गोविंद खंडेलवाल, मनीष जैन (गावड़ी), निमेष अग्रवाल, राहुल हेड़ा, देवेश राजवानी, अमर अग्रवाल, विजय केसरीनंदन, चेतन राणा, संजय खंडेलवाल एवं मनीष अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। Krishi Upaj Mandi Bhav

व्यापारी पारिवारिक मिलन समारोह संयोजक मंडल में अभिषेक विनायका, दिनेश भायल, अजय खंडेलवाल, विजय कोठारी, समरेश अग्रवाल, क्रितेश हरभजनका, आदिश जैन, आशीष खंडेलवाल, राहुल नवरंग, अखिलेश जैन, अर्पित हरभजनका, नितेश गर्ग, महावीर जैन, संजय हरभजनका, राहुल गादिया एवं राहुल शेखावत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चौपाल न्यूज़ से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए चौपाल समाचार की टीम काम कर रही है,  योजनाओं की जानकारी लेने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं। 

धन्यवाद -: चौपाल समाचार की टीम हमेशा आपके लिए तत्पर..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment