---Advertisement---

दीपावली के बाद सोयाबीन के भाव में 300 रुपए की गिरावट, आगे क्या स्थिति रहेगी जानिए..

By Deepak Malviya

Published On:

Follow Us
Soyabean Rates Prediction
---Advertisement---

दीपावली बाद अब मुहूर्त के सौदे होने लगे हैं इन सोदौ में सोयाबीन के भाव में गिरावट देखी गई है, आईए जानते हैं पूरी Soyabean Rates Prediction की जानकारी..

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Soyabean Rates Prediction | सोयाबीन के भाव इस वर्ष अच्छे बने हुए हैं। अभी तक सोयाबीन समर्थन मूल्य से ऊंचे भाव पर ही बिक रहा है। इसकी प्रमुख वजह कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में सोयाबीन की फसल पूरी तरह बिगड़ना है। यही कारण है की सीजन की शुरुआत से ही सोयाबीन प्लांटों ने ऊंचे दाम पर सोयाबीन की खरीदी की, लेकिन अब यह इस रेट में गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है।

इसका आकलन इस बात से लगाया जा सकता है कि दीपावली के बाद सोयाबीन प्लांटों ने सोयाबीन खरीदी के लिए हुए मुहूर्त के सोदौ में सोयाबीन के भाव में गिरावट की है। मुहूर्त के सोदौ के दौरान सोयाबीन के भाव में ₹300 की गिरावट बताई जा रही है।

आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से ki Soyabean Rates Prediction सोयाबीन के भाव क्यों कम हो रहे हैं एवं आगे क्या स्थिति रहेगी जाने पूरी खबर.

दीपावली बाद सोयाबीन के भाव में क्यों हुई गिरावट

सोयाबीन बाजार में दीपावली से पहले आई करीब 300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट ने किसानों और कारोबारियों का ध्यान खींचा है। बताया जा रहा है कि इस गिरावट की वजह अमेरिका में सोयाबीन की बंपर फसल और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर भाव है, इसके चलते घरेलू बाजार पर दबाव बना हुआ है। Soyabean Rates Prediction

वहीं आवक बढ़ने के बीच स्टॉकिस्टों ने ऊंचे भाव का फायदा उठाते हुए बिक्री कर मुनाफा वसूली की। रविवार को लक्ष्मी पूजा के बाद नीमच लाइन के सोयाबीन प्लांट के भाव 7,151 रुपए प्रति क्विंटल के ऑफर पर रहे। इस भाव पर मंडी से व्यापारियों ने करीब आधा दर्जन गाड़ियां सोयाबीन की प्लांट के लिए बुक की हैं। इनकी डिलीवरी 10 दिन में होना बताई गई है।

कमजोर मांग और विदेशी फसल का असर

बाजार में आई गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोयाबीन की अच्छी फसल को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसके अलावा सोयाबीन खली (डीओसी) की मांग कमजोर होने से भी बाजार पर दबाव है। Soyabean Rates Prediction

समुद्री तटवर्ती क्षेत्रों में खाद्य तेल का ओवरस्टॉक और प्लांट स्तर पर खरीदी कमजोर रहने से सोयाबीन के भाव प्रभावित हुए हैं। आवक बढ़ने के साथ स्टॉक रखने वाले व्यापारियों ने भी अपना माल निकालना शुरू कर दिया, जिससे कीमतों में नरमी आई।

प्रदेश की मंडियां 12 तारीख से होगी शुरू

गौरतलब है कि दीपावली अवकाश के कारण प्रदेश की कृषि उपज मंडियां फिलहाल बंद हैं। भाई दूज बुधवार के बाद मंडियों में मुहूर्त के सौदों के साथ कारोबार फिर शुरू होगा। उज्जैन कृषि उपज मंडी में इस सीजन अब तक करीब 5 लाख क्विंटल सोयाबीन की आवक हो चुकी है। Soyabean Rates Prediction

इस दौरान सोयाबीन का अधिकतम भाव 7,500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा। सरकार का समर्थन मूल्य 5,708 रुपए होने के बावजूद किसानों को बाजार में प्रति क्विंटल करीब 1,000 रुपए तक अधिक भाव मिला है।

सोयाबीन के भाव में आगे क्या स्थिति रहेगी

सोयाबीन का कारोबार करने वाले व्यापारी अमर अग्रवाल के अनुसार इस बार लक्ष्मी पूजा के बाद मुहूर्त के सौदों में कम भाव के ऑफर मिलने के कारण नाममात्र की गाड़ियां ही बुक हो सकीं। Soyabean Rates Prediction

उन्होंने बताया कि सोयाबीन के भाव काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों पर निर्भर करते हैं। प्लांट संचालक भी विदेशी बाजार के भाव देखकर खरीदी के ऑफर तय करते हैं। दीपावली के मुहूर्त के सौदे 12 नवंबर को होंगे। कारोबारियों का मानना है कि इस दिन भी बाजार में बड़ी तेजी की संभावना फिलहाल कमजोर है।

हालांकि व्यापारी यह भी बताते हैं कि सोयाबीन के भाव में बड़ी गिरावट आने की संभावना भी नहीं है। सोयाबीन के भाव 200 से ₹300 ऊपर नीचे होते रहेंगे। Soyabean Rates Prediction

इधर सरकार ने खाद्य तेल पर आयात शुल्क घटाया

दीपावली के बाद एक ओर सोयाबीन के भाव में गिरावट का दौर है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए आयात शुल्क में कटौती की है। सरकार ने कच्चे सोयाबीन और कच्चे पाम तेल पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी 10 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी है।Soyabean Rates Prediction

रिफाइंड सोयाबीन और पाम तेल पर यह शुल्क 32.5 प्रतिशत से घटाकर 27.5 प्रतिशत किया गया है। इसी तरह कच्चे सूरजमुखी तेल पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दी गई है, जबकि रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर इसे 32.5 प्रतिशत से घटाकर 22.5 प्रतिशत किया गया है।

इसके बाद कच्चे पाम और सोयाबीन तेल पर कुल प्रभावी आयात शुल्क 16.5 प्रतिशत से घटकर 11 प्रतिशत तथा कच्चे सूरजमुखी तेल पर 16.5 प्रतिशत से घटकर 5.5 प्रतिशत रह जाएगा। Soyabean Rates Prediction

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

सूरजमुखी तेल के आयात में बढ़ोतरी संभव

ज्ञात हो कि पिछले एक साल में खाद्य तेल की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारत अपनी वेजिटेबल ऑयल की करीब दो-तिहाई जरूरत आयात से पूरी करता है। Soyabean Rates Prediction

पाम तेल के लिए इंडोनेशिया और मलेशिया तथा सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के लिए अर्जेंटीना, रूस और यूक्रेन जैसे देशों पर निर्भरता है। आयात शुल्क घटने से रिफाइनर्स के लिए विदेश से तेल मंगाना सस्ता हो सकता है। खासकर सूरजमुखी तेल के आयात में तेजी आने की संभावना है।

हालांकि आयात शुल्क में कमी का लाभ उपभोक्ताओं को तुरंत मिलेगा या नहीं, यह अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति, आयातकों की लागत और घरेलू मांग पर निर्भर करेगा। इसके बावजूद सरकार के इस फैसले से त्योहारी सीजन में खाद्य तेल की उपलब्धता बढ़ने और आने वाले दिनों में पाम, सोयाबीन तथा सूरजमुखी तेल की कीमतों में नरमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। Soyabean Rates Prediction

कृषि एवं योजना से रिलेटेड सारी खबरें आप तक पहुंचाने के लिए चौपाल समाचार की टीम काम कर रही है, एग्रीकल्चर न्यूज़ से जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं। 

धन्यवाद -: चौपाल समाचार की टीम हमेशा आपके लिए तत्पर..

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़िए…कठिया गेहूं की HI 8850 वैरायटी देगी अच्छी पैदावार, इस किस्म की विशेषताएं क्या है व बीज कहां मिलेगा जानिए..

डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..

ऑनलाइन खाद कैसे बुकिंग करें, जानिए इसकी आसान प्रक्रिया..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

1 thought on “दीपावली के बाद सोयाबीन के भाव में 300 रुपए की गिरावट, आगे क्या स्थिति रहेगी जानिए..”

Leave a Comment