---Advertisement---

पशुओं को खरीदने से पहले इन 10 बातों का अवश्य रखें ध्यान, पशुपालकों का नहीं होगा नुकसान, पढ़िए पूरी जानकारी..

By Deepak Malviya

Published On:

Follow Us
Animal Buying Tips
---Advertisement---

गाय-भैंस खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है पशुपालकों का नुकसान, तो आईए जानते हैं (Animal Buying Tips) इसके बारे में..

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Animal Buying Tips | पशुपालन किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण कृषि गतिविधि माना जाता है, इससे दूध, खाद और अन्य कृषि उत्पाद प्राप्त होते हैं।

वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गाय-भैंस पालन को विशेष महत्व दिया जाता है, क्योंकि यह कई लोगों के लिए कमाई का मुख्य साधन भी होता है। अगर आप पशुपालन की शुरूआत करने का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको अच्छे और दुधारू नस्ल के पशुओं को खरीदना होता है।

लेकिन कभी-कभी पशुओं की जानकारी ना होने से आपको नुकसान उठाना पड़ जाता है, ऐसे में आपको पशु को खरीदने से पहले कुछ बातों की तसल्ली कर लेनी चाहिए। तो आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से कि वह कौन सी बात है जिसको ध्यान में रखने से पशुपालकों को मिलेगा लाभ, तो जानिए गाय भैंस की खरीद के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

पशुओं को खरीदते समय इन 10 बातों पर ध्यान दें

1. पशु की नस्ल

गाय-भैंस खरीदने से पहले आपको उसकी नस्ल के बारे में पता होना चाहिए, क्योंकि इससे दूध उत्पादन क्षमता, स्वास्थ्य और जीवनकाल का सही पता लग पाता है।

नस्ल का चुनाव करते वक्त आपको उसकी जलवायु अनुकूलता और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी ध्यान में रखना चाहिए

2. हेल्थ टेस्ट

पशु खरीदने से आपको आपको उसका स्वास्थ्य परीक्षण (Health Test) करवा लेना चाहिए। पशु चिकित्सक से गाय-भैंस का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण होने के बाद आपको पता लग जाता है, कि वह किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त नहीं है। Animal Buying Tips

3. दूध उत्पादन क्षमता

Animal Buying Tips गाय-भैंस की दूध उत्पादन क्षमता ही इनकी मुख्य खासियत होती है। आपको इन्हें खरीदने से पहले इनका पिछले 6 महीने का दूध उत्पादन रिकॉर्ड देख लेना चाहिए। साथ ही आपको यह भी पता होना चाहिए कि वह गाय या भैंस किस समय पर अपने दूध उत्पादन के चरम पर होती है।

4. उम्र का ध्यान

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पशु की उम्र उसके स्वास्थ्य के साथ-साथ उत्पादकता पर भी प्रभाव डालती है। आपको बूढ़ें या बहुत ही युवा पशु खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि वह पर्याप्त दूध नहीं देंगे और उन्हें अधिक देखभाल की आवश्यकता होगी. दूध उत्पादन के लिए गाय-भैंस की सबसे अच्छी उम्र 3 से 6 साल होती है। Animal Buying Tips

5. प्रजनन क्षमता

गाय-भैंस खरीदने से पहले आपको उनकी प्रजनन क्षमता का भी ज्ञान होना चाहिए, क्योंकि इससे उत्पादन क्षमता भी प्रभावित होती है। Animal Buying Tips

आपको ऐसे पशु का चयन करना चाहिए जिसने पिछले 1 – 2 साल में स्वस्थ बछड़ों को जन्म दिया हो. आपको पशु के पिछले गर्भधारण और प्रसव के रिकॉर्ड की भी जांच कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़िए…सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस की नस्लों में आज भी इस भैंस का नाम सबसे ऊपर है, जानिए इसके बारे में..

6. खुराक की जानकारी

आहार भी पशु के स्वास्थ्य और उत्पादकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। Animal Buying Tips गाय-भैंस खरीदने से पहले आपके लिए जानना जरूरी होता है कि वह किस प्रकार के आहार पर पली-बढ़ी है। इसकी पोषण संबंधी जानकारी आप विक्रेता से लें सकते हैं।

7. वातावरण और अनुकूलता

गाय-भैंस खरीदने से पहले आपको ध्यान देना चाहिए कि वह आपके क्षेत्र की जलवायु के अनुसार अनुकूल है या नहीं। Animal Buying Tips

आपको अपने स्थानीय वातावरण के हिसाब से सही नस्ल का चयन करना चाहिए, जिससे पशु का स्वास्थ्य और उत्पादकता सही रखने में मदद मिलती है।

8. पशु का व्यवहार

Animal Buying Tips पशु को खरीदने से पहले आपको उसके व्यवहार की ओर भी ध्यान देना चाहिए, अगर पशु आक्रामक या चिड़चिड़ा होता है, तो उसका पालना करना कठिन हो जाता है। शांत स्वभाव वाली गाय-भैंस का चयन करें, जिससे दूध दुहने में आसानी और काम करने में भी परेशानी नहीं होती है।

9. दूध की गुणवत्ता

गाय-भैंस खरीदने से पहले आपको उनके दूध की मात्रा और गुणवत्ता के बारें में भी जानकारी होनी चाहिए। आपको इनके दूध की गुणवत्ता का परीक्षण करवा लेना चाहिए। Animal Buying Tips

यदि दूध में फैट कंटेंट, SNF (सॉलिड्स नॉट फैट) और अन्य पोषक तत्वों सही मात्रा में नहीं होते हैं, तो बाजार में दूध का सही मूल्य नहीं मिलता है।

10. विक्रेता की विश्वसनीयता

गाय-भैंस खरीदते वक्त आपको सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आप जिस विक्रेता से उसे खरीद रहे हैं, वह विश्वसनीय है। इसके लिए आपको स्थानीय किसानों या पशुपालकों से जानकारी प्राप्त करें और विक्रेता के पिछले रिकॉर्ड की जांच करनी चाहिए। इससे आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं और सही पशु का चयन कर सकते हैं। Animal Buying Tips

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़िए…मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला ; अब एमपी में छुट्टियां के दिन भी खुली रहेगी मंडिया, पढ़िए पूरी जानकारी..

डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..

ऑनलाइन खाद कैसे बुकिंग करें, जानिए इसकी आसान प्रक्रिया..

भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक होंगे आवेदन..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

1 thought on “पशुओं को खरीदने से पहले इन 10 बातों का अवश्य रखें ध्यान, पशुपालकों का नहीं होगा नुकसान, पढ़िए पूरी जानकारी..”

Leave a Comment