वैसे तो मार्केट में भैंस की कई जोरदार नस्लें है लेकिन इस भैंस की नस्ल (Top Buffalo) को आज तक कोई टक्कर नहीं दे पाया आईए जानते हैं इसके बारे में..
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Top Buffalo | किसान खेती के साथ पशुपालन करके अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से भी किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पशुपालन के लिए सरकार की ओर से पशु खरीदने के लिए सब्सिडी दी जाती है।
इसके अलावा पशुओं का बीमा भी किया जाता है ताकि पशु हानि होने पर नुकसान की भरपाई हो सके। ऐसे में पशुपालक किसान पशुओं की डेयरी खोलकर काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। बाजार में दूध और दूध से बनी चीजों की डिमांड होने से आज डेयरी उद्योग बहुत ही लाभ का सौदा साबित होता जा रहा है।
यदि आप भी पशुओं पालन करना चाहते हैं या पशुओं की डेयरी खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उत्तम नस्ल का चयन करना चाहिए ताकि अधिक दूध के साथ ही उससे बेहतर लाभ लिया जा सके। भैंस की बहुत सी ऐसी नस्ल है जो काफी अच्छा दूध का उत्पादन देती है।
पशुपालक मार्केट में कई सारी भैंसों को को छोड़कर इस भैंस को ज्यादा अपनाते हैं, आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से कि कौन सी भैंस है जिसकी मार्केट में डिमांड आज तक बनी हुई है इसके दूध देने की क्षमता बहुत अधिक है इस कारण पशुपालक इसको ज्यादा खरीदने हैं आईए जानते हैं इसके बारे में…
जानिए मुर्रा नस्ल के बारे में
मुर्रा नस्ल –
इन्हीं नस्लों में सबसे ऊपर नस्ल मुर्रा (Top Buffalo) है जो प्रतिदिन 30 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। आप इस नस्ल का पालन करके काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। खास बात यह है कि मुर्रा भैंस खरीदने के लिए सरकार की ओर से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़िए.. पीएम विकसित ग्राम स्वराज योजना क्या है, ग्रामीण कैसे ले इसका लाभ?, जानिए आवेदन की प्रक्रिया..
मुर्रा नस्ल की पहचान
मुर्रा नस्ल की भैंस दूध उत्पादन के लिए सबसे अच्छी नस्ल मानी जाती है। इस नस्ल को दूध उत्पादन और मांस के लिए पाला जाता है। यह नस्ल मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में पाई जाती है। Top Buffalo
मुर्रा भैंस का रंग गहरा काला होता है। चेहरे और पैर के ऊपरी हिस्सों पर शायद ही कभी सफेद निशान हो सकते हैं, लेकिन ये कोई जरूरी नहीं कि सफेद रंग हो।
सींग दूसरी भैंसों से अलग छोटा, कड़ा, पीछे और ऊपर की ओर मुड़ता हुआ और अंदर की ओर मुड़ता हुआ होता है। सींग कुछ हद तक चपटे होते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है सींग थोड़े ढीले हो जाते हैं लेकिन सर्पिल मोड़ बढ़ जाते हैं। Top Buffalo
मुर्रा भैंस की आंखें काली, सक्रिय और उभरी हुई होती हैं। भैंसे में थोड़ी सिकुड़ी हुई होती हैं।
पूंछ काली या सफेद (अधिकतम 6 इंच) फेटलॉक जोड़ तक पहुंचने वाली लंबी पूंछ होती है।
भैंस में गर्दन लंबी और पतली होती है जबकि मेल भैंसे में मोटी और भारी गर्दन होती है। कान छोटे, पतले और सतर्क होते हैं।
शरीर की लंबाई (सेमी में) भैंस- 148, मेल भैंसा- 150. Top Buffalo
वजन जन्म के समय (किलो)– भैंस- 30, मेल भैंसा- 31.7
वयस्क का वजन (किलो) भैंस– 350-700, मेल भैंसा- 400-800 : Top Buffalo
मुर्रा नस्ल का खानपान
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्रा भैंस को रबी में बरसीम, जई और सरसों का हरा चारा खिलाया जा सकता है। खरीफ में बाजरा, ज्वार और क्लस्टर बीन खिलाए जा सकते हैं। खली और दूसरे मिक्चर के साथ गेहूं और दाल का भूसा भी दिया जाता है। Top Buffalo
मुर्रा नस्ल भैंस की कीमत क्या है?
मुर्रा भैंस अधिक दूध उत्पादन के लिए पाली जाती है। यदि इस भैंस की सही तरीके से देखभाल हो और उचित मात्रा में आहार दिया जाए तो यह भैंस प्रतिदिन 20 से लेकर 30 लीटर तक दूध दे सकती है। मुर्रा भैंस की गर्भावधि 310 दिन की होती है। Top Buffalo
मुर्रा भैंस के दूध में वसा की मात्रा पर्याप्त होने से इसका दूध गाढ़ा होता है। इस भैंस के दूध के बाजार में अच्छे भाव मिलते हैं। इसकी बाजार कीमत काफी अच्छी है। इसकी बाजार में कीमत 50,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक है।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़िए…
डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..
ऑनलाइन खाद कैसे बुकिंग करें, जानिए इसकी आसान प्रक्रिया..
भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक होंगे आवेदन..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।










1 thought on “सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस की नस्लों में आज भी इस भैंस का नाम सबसे ऊपर है, जानिए इसके बारे में..”