कृषि स्टार्टअप : शुरुआत से विस्तार तक के लिए 25 लाख तक मदद, किसानों को मिलेगा 85% तक अनुदान आईए जानते हैं इस योजना (PM Rashtriy Krishi Vikas Yojana) के बारे में..
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
PM Rashtriy Krishi Vikas Yojana | खेती-किसानी की समस्याओं का समाधान करने वाला स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार मदद कर सकती है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई) के तहत कृषि स्टार्टअप को अनुदान मिलता है।
शुरुआती आइडिया पर काम करने के लिए 5 लाख रुपए तक मदद मिल सकती है, वहीं, न्यूनतम काम करने वाला उत्पाद (एमवीपी) तैयार होने पर 25 लाख रुपए तक अनुदान मिल सकता है। इस राशि से नई तकनीक विकसित करने, प्रोटोटाइप बनाने और खेती की समस्याओं का समाधान खोजने में मदद मिल सकती है।
इससे किसानों की लागत घटाने में भी मदद मिलेगी। अनुदान मिलने की पात्रता, चयन और प्रोजेक्ट के मूल्यांकन पर निर्भर करती है। वेबसाइट: rkvy.da.gov.in
पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को 25 लख रुपए तक अनुदान मिल सकता है, जानिए किस कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं एवं इसमें आवेदन कैसे कर सकते हैं? आईए जानते हैं (PM Rashtriy Krishi Vikas Yojana) इस खबर के माध्यम से..
किन स्टार्टअप को मदद मिलती है?
कृषि और पशुपालन से जुड़े नए उत्पाद, तकनीक या बिजनेस मॉडल विकसित करने वाले उद्यमी आवेदन कर सकते हैं। इसमें खेती के उपकरण, स्मार्ट सिंचाई, फसल प्रोसेसिंग, भंडारण, सप्लाई चेन और किसानों के लिए डिजिटल सेवाएं शामिल हैं। आइडिया खेती की किसी समस्या का व्यावहारिक समाधान देने वाला होना चाहिए। PM Rashtriy Krishi Vikas Yojana
सरकार द्वारा कितनी मिलेगी सब्सिडी?
शुरुआती आइडिया : एग्रीप्रेन्योरशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम (एओपी) के तहत 5 लाख तक अनुदान मिलता है। इसमें स्वीकृत प्रोजेक्ट लागत का 90% तक दिया जाता है। PM Rashtriy Krishi Vikas Yojana
तैयार प्रोडक्ट वाला स्टार्टअप : न्यूनतम काम करने वाला उत्पाद (एमवीपी) तैयार होने पर सीड फंडिंग के तहत 25 लाख तक सहायता मिल सकती है। इसमें स्वीकृत लागत का 85% तक फंड मिलता है और कम से कम 15% राशि स्टार्टअप को लगानी होती है। ये सीमाएं हैं। पूरी राशि मिलना तय नहीं है।
यह भी पढ़िए..उत्तर प्रदेश सरकार पशुओं का बीमा कराने पर देगी 85% तक सब्सिडी, जानिए पुरी योजना..
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आइडिया और बिजनेस प्लान
- कृषि समस्या और समाधान की जानकारी
- अनुमानित कुल परियोजना लागत और राशि खर्च करने की विस्तृत योजना
- तैयार प्रोटोटाइप या एमवीपी की जानकारी
- कंपनी पंजीकरण, डीपीआईआईटी मान्यता और अन्य जरूरी दस्तावेज
ध्यान दें : आवेदन की तैयारी, जरूरी दस्तावेज और शर्तें हर इनक्यूबेटर के अनुसार अलग हो सकती हैं। आवेदन से पहले पात्रता और अंतिम तारीख जरूर जांचें। PM Rashtriy Krishi Vikas Yojana
इसके द्वारा समझें
मान लीजिए, एक युवा मिट्टी की नमी मापने वाला सेंसर बनाता है। 5 लाख रुपये के प्रोजेक्ट पर वह पात्र होने पर 4.5 लाख रुपये तक अनुदान मिल सकता है। बाकी 50 हजार रुपये खुद लगाने होंगे। सेंसर का मॉडल तैयार होने पर वह पात्रता और मूल्यांकन के आधार पर 25 लाख रुपये तक सीड फंडिंग के लिए आवेदन कर सकता है। दोनों चरणों की राशि एक साथ नहीं मिलती। PM Rashtriy Krishi Vikas Yojana
कौन कर सकता है आवेदन?
PM Rashtriy Krishi Vikas Yojana शुरुआती आइडिया और बिजनेस प्लान वाले उद्यमी एओपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को प्रशिक्षण, मेंटरशिप और आइडिया विकसित करने में मदद मिलती है।
सीड फंडिंग के लिए भारत में पंजीकृत कानूनी इकाई, तैयार एमवीपी और डीपीआईआईटी की परिभाषा के अनुरूप भारतीय स्टार्टअप होना जरूरी है। संबंधित आर-एबीआई में कम से कम दो महीने इनक्यूबेशन की शर्त भी लागू हो सकती है। अन्य शर्तें संबंधित इनक्यूबेटर से जांचें।
आवेदन कैसे कर सकते हैं?
PM-RKVY के तहत RKVY एग्री-बिजनेस इनक्यूबेटर (R-ABI) से आवेदन किया जाता है। संबंधित इनक्यूबेटर की वेबसाइट पर आवेदन की स्थिति, प्रक्रिया और विवरण देखें। PM Rashtriy Krishi Vikas Yojana वेबसाइट: rkvy.da.gov.in
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़िए…खेतों की तारबंदी कराने पर किसानों को सरकार देगी 50% तक सब्सिडी, जानिए किसान कैसे करें आवेदन?
डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..
ऑनलाइन खाद कैसे बुकिंग करें, जानिए इसकी आसान प्रक्रिया..
भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक होंगे आवेदन..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।












