प्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं, रात के तापमान में गिरावट जानिए मौसम विभाग (Mausam) का ताजा अपडेट..
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Mausam | मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में पिछले 8 दिन से हो रही बारिश का दौर अब थम गया है। IMD (मौसम केंद्र) ने अगले 4 दिन तक कहीं भी आंधी या बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। रात के तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। दिन में धूप और गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं रात के तापमान में गिरावट आने से ठंडक बढ़ने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, अक्टूबर के आखिरी दिनों में पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है। Mausam अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बारिश के आसार जानिए अपने जिले का हाल…
कौन से जिले में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है। बीती रात सीजन में पहली बार प्रदेश में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक आ गया। Mausam
अनूपपुर के अमरकंटक में पारा 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कटनी के करौंदी में 13.1 डिग्री, दमोह में 14.5 डिग्री, शाजापुर में 15.6 डिग्री, नीमच के मरुखेड़ा, रीवा और उमरिया में 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हुई है। खजुराहो, रतलाम, गुना, खरगोन, भोपाल, खंडवा, छतरपुर, ग्वालियर, बालाघाट, राजगढ़, उज्जैन, मंडला और सागर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे है।
रविवार को कहीं बादल छाए तो कहीं बूंदाबांदी
साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) का असर इंदौर और उज्जैन संभाग में ज्यादा देखा गया। भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी हुई। दूसरी ओर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में धूप खिली रही। Mausam
रविवार को इंदौर संभाग में मौसम बदला रहा। आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल में मौसम बदला रहा। कहीं बादल छाए तो कहीं बूंदाबांदी हुई।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
आखिरी सप्ताह में बारिश-ठंड दोनों का असर
मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह भी पानी गिरेगा। नए सिस्टम की वजह से उत्तर-पश्चिमी हिस्से में असर दिखेगा। वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट होगी। यानी, आखिरी सप्ताह में ठंड और बारिश दोनों का असर बना रहेगा। Mausam
बारिश की संभावना
रात में बढ़ी ठंडक : कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान करीब 12.1°C दर्ज किया गया। Mausam
अगले कुछ दिन : अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
28–29 अक्टूबर : पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। IMD ने 29 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। Mausam
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम में बदलाव के कारण सुबह और देर रात ठंडक ज्यादा महसूस हो सकती है। किसानों को सलाह है कि बारिश की संभावना को देखते हुए फसल कटाई, उपज सुखाने और भंडारण की योजना बनाने से पहले स्थानीय मौसम पूर्वानुमान जरूर देखें। Mausam
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़िए…IMD ने 20 से अधिक राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट, देखें मौसम अपडेट..
डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..
ऑनलाइन खाद कैसे बुकिंग करें, जानिए इसकी आसान प्रक्रिया..
भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक होंगे आवेदन..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।









