देश के 20 से अधिक राज्यों में 26 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, Weather Update जानिए कहां-कहां होगी बारिश..
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Weather Update | देशभर में मौसम करवट लेता नजर आ रहा है. दिल्ली-NCR से लेकर यूपी समेत कई राज्यों में मौसम ने अपने मिजाज बदल लिए है. इस दौरान मौसम विभाग IMD ने 26 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
इसके अलावा प्रदेश के कई सारे जिलों में बारिश अलर्ट Weather Update जारी किया गया है जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम …
20 राज्यों में किया अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मौसम करवट लेता नजर आ रहा है. इसी के चलते मौसम विभाग IMD ने पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य भारत के मध्य प्रदेश में भी मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं और अक्टूबर के महीने में लोगों को ठंड का एहसास हो गया है। Weather Update
उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और तेज हवाओं की संभावना
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम ने यूर्टन लें लिया है और इस दौरन मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 अक्टूबर को, जबकि उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है। Weather Update
इसके अलावा, 24-25 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती हैे, राजस्थान में भी मौसम बदलने के आसार हैं।
पश्चिमी राजस्थान में 24 अक्टूबर और पूर्वी राजस्थान में 20 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Weather Update
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बदलेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत में भी बारिश और आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है. इस दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 से 23 अक्टूबर तक और पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 तथा 21 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। Weather Update
छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 से 23 अक्टूबर के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
अंडमान-निकोबार और ओडिशा में बारिश का अलर्ट
पूर्वी भारत में तेज बारिश इलाके के लोगों के लिए आफत खड़ी कर सकती है. मौसम विभाग IMD ने इसी दौरान पूर्वी भारत में अंडमान, निकोबार द्वीप समूह में 20 से 26 अक्टूबर तक व्यापक स्तर पर बारिश होने की आंशका जताई है। वहीं, ओडिशा में 20 और 26 अक्टूबर को कुछ जगहों पर बारिश होने की भी चेतावनी जारी कर दी है। Weather Update
महाराष्ट्र में भी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग IMD ने पश्चिमी भारत में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 20 से 23 अक्टूबर के बीच बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान IMD ने जताया है। Weather Update
दक्षिण भारत में भारी बारिश की अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 20 से 22 अक्टूबर फिर 23 से 26 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है, केरल, माहे और लक्षद्वीप में 20 से 26 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है। Weather Update
इसके अलावा, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 22 से 24 अक्टूबर के दौरान व्यापक बारिश हो सकती है और तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में 20 से 26 अक्टूबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़िए…डेयरी फॉर्म पर मिलेगा लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..
एमपी में बारेिश का तगड़ा सिस्टम एक्टिव, जानिए कौन-कौन से जिलों में गिरेगा मावठे का पानी…
ऑनलाइन खाद कैसे बुकिंग करें, जानिए इसकी आसान प्रक्रिया..
भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक होंगे आवेदन..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।










13 thoughts on “IMD ने 20 से अधिक राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट, देखें मौसम अपडेट..”